मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ट्री फॉर द फ्यूचर’ से शिल्पग्राम में फैलेगी हरियाली की छटा

रोटरी क्लब उदयपुर करेगा सघन वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का देगा संदेश

मुख्य बिंदु
  • पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से रविवार, 2 अगस्त को शिल्पग्राम में ‘ट्री फॉर द फ्यूचर’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • इस अवसर पर शिल्पग्राम परिसर में सघन वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।
  • रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष श्रीचंद खातुरिया ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आयोजित होगा।
  • समारोह के मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ.
  • दलवी होंगे, जबकि अध्यक्षता वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा करेंगे।
  • कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान का संदेश दिया जाएगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से रविवार, 2 अगस्त को शिल्पग्राम में ‘ट्री फॉर द फ्यूचर’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शिल्पग्राम परिसर में सघन वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।

रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष श्रीचंद खातुरिया ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 10 बजे आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी होंगे, जबकि अध्यक्षता वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान का संदेश दिया जाएगा। रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

कार्यक्रम चेयरमैन आर.के. जैन एवं सचिव दुष्यंत सोमानी सहित अनेक रोटरी सदस्य उपस्थित रहेंगे। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर जीवन और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।