मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

टिम्बर एंड प्लाईवुड मर्चेंट वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस से की त्वरित कार्रवाई की मांग

व्यापारी के घर लाखों की चोरी से आक्रोश

मुख्य बिंदु
  • शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी संजय सुराना के निवास पर हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात के शीघ्र खुलासे की मांग को लेकर टिम्बर एंड प्लाईवुड मर्चेंट वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
  • सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह चैहान ने बताया की सोसाइटी ने मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग करते हुए घटना के काफी समय बाद भी कोई ठोस सफलता नहीं मिलने से व्यापारिक समुदाय में चिंता और असुरक्षा का माहौल है।
  • बीपी एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर संजय सुराना के घर हुई चोरी में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था।
  • चोरी गई राशि में व्यापार विस्तार के लिए रखे गए लगभग 7 लाख रुपये, बेटी के विवाह के लिए वर्षों से संचित 2 लाख रुपये तथा बच्चों की बचत भी शामिल थी।
  • इस घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक पीड़ा भी झेलनी पड़ रही है।
WAf𝕏TGin✉🖨
टिम्बर एंड प्लाईवुड मर्चेंट वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस से की त्वरित कार्रवाई की मांग

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी संजय सुराना के निवास पर हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात के शीघ्र खुलासे की मांग को लेकर टिम्बर एंड प्लाईवुड मर्चेंट वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

सोसायटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह चैहान ने बताया की सोसाइटी ने मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग करते हुए घटना के काफी समय बाद भी कोई ठोस सफलता नहीं मिलने से व्यापारिक समुदाय में चिंता और असुरक्षा का माहौल है।

बीपी एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर संजय सुराना के घर हुई चोरी में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था। चोरी गई राशि में व्यापार विस्तार के लिए रखे गए लगभग 7 लाख रुपये, बेटी के विवाह के लिए वर्षों से संचित 2 लाख रुपये तथा बच्चों की बचत भी शामिल थी। इस घटना से परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक पीड़ा भी झेलनी पड़ रही है।

सोसायटी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद हिरणमगरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक न तो आरोपियों का सुराग लग पाया है और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी हो सकी है। इससे पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।

सोसायटी पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर जांच में तेजी लाने, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और व्यापारियों का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।