मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार से उदयपुर प्रवास पर

बीड़ा में करेंगे ग्राम विकास रात्रि चैपाल

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 1 एवं 2 अगस्त को दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर रहेंगे।
  • निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार अपराह्न 2.
  • 50 बजे विशेष विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे।
  • वहां से सड़क मार्ग द्वारा 3.
  • 30 बजे दूध तलाई वन परिक्षेत्र पहुंच कर राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ एवं चंदन वन में पौधरोपण करेंगे।
  • इसके बाद राजस्थान कृषि महाविद्यालय में आरक्षित/स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 1 एवं 2 अगस्त को दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार अपराह्न 2.50 बजे विशेष विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा 3.30 बजे दूध तलाई वन परिक्षेत्र पहुंच कर राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ एवं चंदन वन में पौधरोपण करेंगे।

इसके बाद राजस्थान कृषि महाविद्यालय में आरक्षित/स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाम को हेलीकॉप्टर से झाड़ोल तहसील के ग्राम बीड़ा पहुंचकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ग्राम विकास चैपाल में आमजन से संवाद करेंगे तथा रात्रि विश्राम ग्राम बीड़ा में करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन 2 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री शर्मा बीड़ा गांव में प्रातः भ्रमण के बाद हेलीकॉप्टर से पुनः उदयपुर पहुंचेंगे। राजस्थान कृषि महाविद्यालय में आरक्षित कार्यक्रम के पश्चात वे नारी शक्ति रैली के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ समारोह में वर्चुअली भाग लेंगे।

दोपहर 12.35 बजे कैलाशपुरी पहुंच कर भगवान एकलिंग जी मंदिर में दर्शन एवं पूजा करेंगे। वहां से राजसमंद पहुंच कर विविध आयोजनों में भाग लेकर शाम 4 बजे पुनः राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।

विश्वविद्यालय सभागार में राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री समिति की बैठक लेंगे। इसके पश्चात उदयपुर संभाग एवं सिरोही जिलों के जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेंगे।

बैठक के बाद शाम7.30 बजे एयरपोर्ट पहुंच कर विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में टीम उदयपुर ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।