मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उदयपुर के चित्रकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कोठारी को मिली वैश्विक पहचान

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर के चित्रकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कुमार कोठारी का प्रभावशाली फोटोग्राफ ‘गमगीन’ लंदन की नम्बर- 35 आर्ट गैलरी की वार्षिक प्रदर्शनी ‘बॉडी इंटरनेशनल एग्जीबिशन 2026’ के लिए चयनित कर प्रर्दशित किया गया।
  • अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में दुनिया भर से प्राप्त 500 से अधिक प्रविष्टियों में से चयनित कृतियों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें 60 देशों के कलाकारों ने भाग लिया।
  • कोठारी की चयनित फोटोग्राफ में तीन महिलाएं अपने एक रिश्तेदार की मृत्यु के बाद शोक व्यक्त करती हुई दिखाई गई हैं।
  • महिलाओं के घूंघट में होने के बावजूद उनके चेहरों पर उभरता गहरा दुःख, संवेदना और मानवीय भावनाओं का सशक्त चित्रण इस कृति की सबसे बड़ी विशेषता है।
  • यही मार्मिक भाव इस फोटोग्राफ के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन का प्रमुख कारण बना।
  • प्रदर्शनी में सहभागिता के लिए दिनेश कुमार कोठारी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनकी कलात्मक उत्कृष्टता, रचनात्मक दृष्टि के प्रति समर्पण की सराहना की।
WAf𝕏TGin🖨
अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में उदयपुर के चित्रकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कोठारी को मिली वैश्विक पहचान

उदयपुर। उदयपुर के चित्रकार एवं फोटोग्राफर दिनेश कुमार कोठारी का प्रभावशाली फोटोग्राफ ‘गमगीन’ लंदन की नम्बर- 35 आर्ट गैलरी की वार्षिक प्रदर्शनी ‘बॉडी इंटरनेशनल एग्जीबिशन 2026’ के लिए चयनित कर प्रर्दशित किया गया। अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में दुनिया भर से प्राप्त 500 से अधिक प्रविष्टियों में से चयनित कृतियों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें 60 देशों के कलाकारों ने भाग लिया।

कोठारी की चयनित फोटोग्राफ में तीन महिलाएं अपने एक रिश्तेदार की मृत्यु के बाद शोक व्यक्त करती हुई दिखाई गई हैं। महिलाओं के घूंघट में होने के बावजूद उनके चेहरों पर उभरता गहरा दुःख, संवेदना और मानवीय भावनाओं का सशक्त चित्रण इस कृति की सबसे बड़ी विशेषता है। यही मार्मिक भाव इस फोटोग्राफ के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन का प्रमुख कारण बना।

प्रदर्शनी में सहभागिता के लिए दिनेश कुमार कोठारी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनकी कलात्मक उत्कृष्टता, रचनात्मक दृष्टि के प्रति समर्पण की सराहना की। दिनेश कुमार कोठारी की यह उपलब्धि कला जगत के लिए गर्व का विषय है तथा भारतीय कला और फोटोग्राफी को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।