मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

गुरु पूर्णिमा पर्व पर लेक्रोज प्रवर्तक संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का अभिनंदन

मुख्य बिंदु
  • गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक विजेता लेक्रोज खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा प्रशिक्षक मंडल ने लेक्रोज प्रवर्तक एवं संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।
  • इस अवसर पर खिलाड़ियों ने संभागीय आयुक्त द्वारा उदयपुर के जनजातीय क्षेत्र के प्रतिभाशाली आदिवासी खिलाड़ियों के उत्थान, खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘लक्ष्य ओलंपिक’ को साकार करने की दिशा में किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।
  • खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों ने कहा कि संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी सरकार और खिलाड़ियों के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रही हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
गुरु पूर्णिमा पर्व पर लेक्रोज प्रवर्तक संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी का अभिनंदन

उदयपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पदक विजेता लेक्रोज खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा प्रशिक्षक मंडल ने लेक्रोज प्रवर्तक एवं संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने संभागीय आयुक्त द्वारा उदयपुर के जनजातीय क्षेत्र के प्रतिभाशाली आदिवासी खिलाड़ियों के उत्थान, खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘लक्ष्य ओलंपिक’ को साकार करने की दिशा में किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों ने कहा कि संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी सरकार और खिलाड़ियों के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रही हैं।

उनके मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण सुविधाओं, खेल संसाधनों तथा आवश्यक सहयोग का लाभ मिल रहा है, जिससे जनजातीय क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों का उत्साह और आत्मविश्वास निरंतर बढ़ रहा है।

प्रशिक्षकों ने भी उनके खेल विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रेरणादायी नेतृत्व एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे समर्पित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से प्रदेश में लेक्रोज खेल को नई पहचान और नई दिशा मिली है।

सभी खिलाड़ियों ने संभागीय आयुक्त के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से भविष्य में राजस्थान के अधिक से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।