मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

एनएनएस के 81वें दौर के प्रवासन सर्वेक्षण में सहयोग की अपील

मुख्य बिंदु
  • जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री गौरव अग्रवाल ने भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएनएस) के 81वें दौर के अंतर्गत संचालित प्रवासन सर्वेक्षण में जिले के नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है।
  • यह सर्वेक्षण जुलाई 2026 से जून 2027 तक जिले के चयनित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधीन जिला सांख्यिकी कार्यालय के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।
  • जिला कलेक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण का उद्देश्य सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं से संबंधित जानकारी एकत्र कर राष्ट्रीय योजनाओं एवं नीति-निर्धारण के लिए विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध कराना है।
  • सर्वेक्षण के दौरान सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिक परिवारों एवं व्यवसायों से आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री गौरव अग्रवाल ने भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएनएस) के 81वें दौर के अंतर्गत संचालित प्रवासन सर्वेक्षण में जिले के नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है। यह सर्वेक्षण जुलाई 2026 से जून 2027 तक जिले के चयनित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधीन जिला सांख्यिकी कार्यालय के कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण का उद्देश्य सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं से संबंधित जानकारी एकत्र कर राष्ट्रीय योजनाओं एवं नीति-निर्धारण के लिए विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध कराना है।

सर्वेक्षण के दौरान सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिक परिवारों एवं व्यवसायों से आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रत्येक जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा उसका उपयोग केवल सांख्यिकीय विश्लेषण, योजनाओं के निर्माण एवं नीति-निर्धारण के लिए किया जाएगा।

सर्वेक्षण प्रक्रिया में नागरिकों की निजता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

जिला कलेक्टर ने जिले के सभी सरपंचों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्धजनों, वेल्फेयर सोसायटियों तथा उद्यमी संगठनों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के महत्व से अवगत कराने तथा सर्वेक्षण कार्य में सहयोग के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिक जब सर्वेक्षण के लिए उनके पास आएं, तब उन्हें सही, पूर्ण एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि संकलित सूचनाओं का उपयोग राष्ट्रीय योजनाओं के प्रभावी निर्माण एवं नीति-निर्धारण में किया जा सके।