मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर

नवगठित जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की पहली बैठक

मुख्य बिंदु
  • जिले में आमजन की शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर नवगठित जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की प्रथम बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित हुई।
  • बैठक की शुरुआत में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने समिति के नवमनोनीत सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें समिति के दायित्वों एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।
  • उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण एवं जनहित के प्रकरणों को समिति के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनका निष्पक्ष, प्रभावी एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
  • बैठक के दौरान एडीएम सिटी तथा नोडल अधिकारी सतर्कता जितेंद्र ओझा ने समिति में पंजीकृत विभिन्न प्रकरणों की जांच प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।
  • उन्होंने बताया कि समिति में 19 प्रकरण पंजीबद्ध थे, इनमें से 15 का निस्तारण हो चुका है।
WAf𝕏TGin✉🖨
जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर

उदयपुर। जिले में आमजन की शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर नवगठित जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की प्रथम बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित हुई।

बैठक की शुरुआत में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने समिति के नवमनोनीत सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें समिति के दायित्वों एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि वे आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण एवं जनहित के प्रकरणों को समिति के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनका निष्पक्ष, प्रभावी एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।बैठक के दौरान एडीएम सिटी तथा नोडल अधिकारी सतर्कता जितेंद्र ओझा ने समिति में पंजीकृत विभिन्न प्रकरणों की जांच प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि समिति में 19 प्रकरण पंजीबद्ध थे, इनमें से 15 का निस्तारण हो चुका है। जिला कलक्टर ने शेष रहे प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में सीईओ जिला परिषद विरमाराम, यूडीए सचिव राजपाल सिंह, सहायक श्रम आयुक्त महेंद्रसिंह राठौड़, नगर निगम से सुभाषचंद्र शर्मा, समिति सदस्य चंद्रगुप्त सिंह चैहान, देवेंद्रपाल सिंह अरोड़ा, भंवरलाल भट्ट, माधुरी राठौड़, गोपालकुंवर शक्तावत, देवनारायण धायभाई, युधिष्ठिर कुमावत, शंकरलाल खराड़ी आदि उपस्थित रहे।