मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3056 की पहली मासिक बुलेटिन ‘धृति दर्पण’ का विमोचन

जुलाई अंक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य थीम को समर्पित, सेवा और नेतृत्व की गतिविधियों को मिलेगा नया मंच

WAf𝕏TGin🖨
रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3056 की पहली मासिक बुलेटिन ‘धृति दर्पण’ का विमोचन

उदयपुर। रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3056 की प्रथम एवं उद्घाटन मासिक बुलेटिन ‘धृति दर्पण’ के जुलाई अंक का भव्य लोकार्पण डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव रोटरैक्टर एवं रोटेरियन ऐश्वर्या सिंह तथा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डाॅ.निर्मल कुणावत के करकमलों द्वारा किया गया।

इस ऐतिहासिक पहल के साथ रोटरैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3056 ने अपनी पहली मासिक न्यूजलेटर की शुरुआत की है, जो प्रत्येक माह प्रकाशित होकर डिस्ट्रिक्ट की सेवा परियोजनाओं, सामाजिक गतिविधियों, नेतृत्व विकास और उपलब्धियों को एक मंच पर प्रस्तुत करेगी।

जुलाई अंक को रोटरी की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य थीम को समर्पित किया गया है।

लोकार्पण समारोह में इंटरैक्ट वाइस चेयर एवं रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या के उपाध्यक्ष रोटरैक्टर मोहम्मद शमील शेख, डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट काउंसिल ट्रेजरर एवं रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या की अध्यक्ष रोटरैक्टर हर्षा मारवाल तथा डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट काउंसिल एडिटर इन चीफ, ग्राफिक्स एंड सोशल मीडिया चेयर एवं रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या की सचिव रोटरैक्टर नितिशा महावर भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन निर्मल कुणावत ने कहा कि ‘धृति दर्पण’ केवल एक न्यूजलेटर नहीं, बल्कि डिस्ट्रिक्ट की सेवा गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और रोटरैक्टर्स की ऊर्जा का सशक्त दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि प्रथम अंक के साथ एक नई परंपरा की शुरुआत हुई है, जो भविष्य में रोटरैक्ट की पहचान को और सशक्त बनाएगी।

डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट रिप्रेजेंटेटिव रोटरैक्टर एवं रोटेरियन ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि ‘धृति दर्पण’ का उद्घाटन अंक डिस्ट्रिक्ट 3056 के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

यह मासिक प्रकाशन पूरे डिस्ट्रिक्ट के रोटरैक्टर्स की सेवा, नेतृत्व, नवाचार और रचनात्मक कार्यों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल आने वाले वर्षों में डिस्ट्रिक्ट की विशिष्ट पहचान बनकर रोटरैक्ट आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।