मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अपनों से अपनी बात कार्यक्रम आज से

मुख्य बिंदु
  • नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में शुक्रवार से बुधवार, 5 अगस्त तक “अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
  • यह छः दिवसीय आयोजन संस्कार चैनल पर प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा।
  • इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आये दिव्यांगजन और उनके परिजन भाग लेंगे।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान से जुड़े सहयोगियों, सेवाभावियों और दिव्यांगजन परिवारों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करना है।
  • इसमें निःशुल्क उपचार के लिए आये दिव्यांगजन एवं उनके परिजन अपने अनुभव, सुझाव और विचार साझा करेंगे, जिससे सेवा कार्य ओर अधिक प्रभावी हो सके।
  • संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि “अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम एक ऐसा मंच है, जहाँ सेवा की भावना, आपसी समझ और मानवता के मूल्यों को और गहराई से अनुभव किया जा सकेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के सेवा महातीर्थ, बड़ी परिसर में शुक्रवार से बुधवार, 5 अगस्त तक “अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह छः दिवसीय आयोजन संस्कार चैनल पर प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आये दिव्यांगजन और उनके परिजन भाग लेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान से जुड़े सहयोगियों, सेवाभावियों और दिव्यांगजन परिवारों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करना है। इसमें निःशुल्क उपचार के लिए आये दिव्यांगजन एवं उनके परिजन अपने अनुभव, सुझाव और विचार साझा करेंगे, जिससे सेवा कार्य ओर अधिक प्रभावी हो सके।

संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि “अपनों से अपनी बात” कार्यक्रम एक ऐसा मंच है, जहाँ सेवा की भावना, आपसी समझ और मानवता के मूल्यों को और गहराई से अनुभव किया जा सकेगा।

इस अवसर पर प्रेरक प्रस्तुतियाँ, संवाद सत्र और भावनात्मक अनुभवों का आदान-प्रदान होगा।