मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

श्री समग्र विशानागर समाज का सप्तम दो दिवसीय महाधिवेशन 1-2 अगस्त को उदयपुर में, देशभर से आएंगे समाजजन

मुख्य बिंदु
  • श्री समग्र विशानागर समाज का सप्तम दो दिवसीय महाधिवेशन-मेवाड महोत्सव के नाम से 1 व 2 अगस्त को उदयपुर में आयोजित होगा।
  • आयोजन में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न शहरों से समाजजन उदयपुर पहुंच रहे हैं।
  • श्री समग्र विशानागर वाणिक समाज के सचिव निलेश नागर ने बताया कि अधिवेशन आरके सर्किल के पास ऑर्बिट रिसोर्ट में आयोजित होगा।
  • सफल एवं निर्विधन आयोजन की कामना से 31 जुलाई को सुबह 8 बजे श्री विशा नागर वणिक पारीख समाज भवन कोलपोल में कुलदेवता श्री हाठकेश्वर महादेव का अभिषेक एवं श्री नाथजी की हवेली में सुबह पलना मनोरथ करवाया जाएगा।
  • मुख्य आयोजन 1 अगस्त से होंगे जिसमें प्रथम सत्र में सुबह 9.
  • 30 बजे से साधारण सभा, दोपहर 12 बजे से कार्यकारिणी चुनाव, दोपहर 2.
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। श्री समग्र विशानागर समाज का सप्तम दो दिवसीय महाधिवेशन-मेवाड महोत्सव के नाम से 1 व 2 अगस्त को उदयपुर में आयोजित होगा। आयोजन में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न शहरों से समाजजन उदयपुर पहुंच रहे हैं।

श्री समग्र विशानागर वाणिक समाज के सचिव निलेश नागर ने बताया कि अधिवेशन आरके सर्किल के पास ऑर्बिट रिसोर्ट में आयोजित होगा। सफल एवं निर्विधन आयोजन की कामना से 31 जुलाई को सुबह 8 बजे श्री विशा नागर वणिक पारीख समाज भवन कोलपोल में कुलदेवता श्री हाठकेश्वर महादेव का अभिषेक एवं श्री नाथजी की हवेली में सुबह पलना मनोरथ करवाया जाएगा।

मुख्य आयोजन 1 अगस्त से होंगे जिसमें प्रथम सत्र में सुबह 9.30 बजे से साधारण सभा, दोपहर 12 बजे से कार्यकारिणी चुनाव, दोपहर 2.30 से वर्ल्ड रिकॉड होल्डर नवीन गर्ग द्वारा मेमोरी किंग कार्यक्रम होगा। द्वितीय सत्र में शाम 5.30 बजे से अधिवेशन का औपचारिक शुभारंभ होगा।अधिवेशन के मुख्य अतिथि समाजसेवी व उद्योगपति सातारा के नारायण भाई दोषी होंगे जबकि प्रसिद्द वास्तुविद नासिक के मदनभाई वल्लभदास देवी विशिष्ठ अतिथि होंगे।

दूसरे दिन 2 अगस्त को तीसरे सत्र में नवीन व पुरानी कार्यकारिणी की बैठक, 10 बजे से म्यूजिकल कार्यक्रम में श्रीनाथजी के रस भरे कीर्तन का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे से अधिवेशन का समापन सत्र होगा जिसमें समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी तथा नई कार्यकारिणी शपथ लेगी।

नागर ने बताया कि अधिवेशन की तैयारी में उदयपुर समाज के अध्यक्ष जयन्ति लाल पारिख के नेतृत्व में कार्यकारिणी पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी हुई है। बाहर से आने वाले अतिथियो के ठहरने की व्यवस्था ओरबिट रिजॉर्ट, कृष्ण वाटिका, महाप्रज्ञ विहार आदि जगहों पर की गई है।