मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सांसद डॉ रावत ने उदयपुर व सलूंबर में नवीन केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने की मांग लोकसभा में उठाई

मुख्य बिंदु
  • सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने उदयपुर तथा सलूम्बर जिले में जिला एवं उपखंड मुख्यालयों पर नवीन केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने की मांग लोकसभा में उठाई।
  • सांसद डॉ रावत ने नियम 377 के अधीन मामला रखते हुए बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र उदयपुर के अंतर्गत जिला उदयपुर में वर्तमान में केवल दो केन्द्रीय विद्यालय संचालित हैं।
  • उदयपुर शहर की निरंतर बढ़ती जनसंख्या, शहरी विस्तार तथा गुणवत्तापूर्ण विद्यालयी शिक्षा की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह संख्या अपर्याप्त है।
  • सीमित सीटों के कारण अनेक पात्र विद्यार्थी केन्द्रीय विद्यालयों में प्रवेश से वंचित रह जाते हैं।
  • इसके अतिरिक्त, लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला सलूम्बर में वर्तमान में एक भी केन्द्रीय विद्यालय संचालित नहीं है।
  • परिणामस्वरूप जिले के विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के गरीब एवं अल्पआय वर्ग के बच्चों को केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती शिक्षा का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने उदयपुर तथा सलूम्बर जिले में जिला एवं उपखंड मुख्यालयों पर नवीन केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने की मांग लोकसभा में उठाई।

सांसद डॉ रावत ने नियम 377 के अधीन मामला रखते हुए बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र उदयपुर के अंतर्गत जिला उदयपुर में वर्तमान में केवल दो केन्द्रीय विद्यालय संचालित हैं।

उदयपुर शहर की निरंतर बढ़ती जनसंख्या, शहरी विस्तार तथा गुणवत्तापूर्ण विद्यालयी शिक्षा की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह संख्या अपर्याप्त है। सीमित सीटों के कारण अनेक पात्र विद्यार्थी केन्द्रीय विद्यालयों में प्रवेश से वंचित रह जाते हैं।

इसके अतिरिक्त, लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला सलूम्बर में वर्तमान में एक भी केन्द्रीय विद्यालय संचालित नहीं है।

परिणामस्वरूप जिले के विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के गरीब एवं अल्पआय वर्ग के बच्चों को केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती शिक्षा का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है।

इससे उन्हें अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों की तुलना में समान शैक्षिक अवसर भी उपलब्ध नहीं हो पाते।

सांसद डॉ रावत ने सरकार से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के शैक्षिक हितों एवं क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उदयपुर जिले तथा सलूम्बर जिले में जिला एवं उपखंड मुख्यालयों पर नवीन केन्द्रीय विद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो सके तथा जनजातीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों को समान अवसर प्राप्त हो सकें।