मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

लघु पुस्तिका में मां को नमन

मुख्य बिंदु
  • मिनिएचर आर्ट में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले शहर के ख्यातनाम कलाकार डॉ चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने अपनी मां की 12वीं पुण्यतिथि पर मां को नमन नाम से लघु पुस्तिका तैयार की है।
  • कलाकार चित्तौड़ा विभिन्न महापुरुषों एवं व्यक्ति विशेष की पुण्यतिथि और जन्म तिथि पर उनकी स्मृति में सूक्ष्म पुस्तिका बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
  • इसी के तहत चित्तौड़ा ने अपनी मां माता श्री रोशन देवी चित्तौड़ा की स्मृति में लघु पुस्तिका तैयार कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है एवं मां की यादों को संजोया है।
  • इसके साथ ही कलाकार चित्तौड़ा ने देश की आजादी में अपना विशेष योगदान रखने वाले महापुरूष चन्द्र शेखर आजाद की जयंती पर भी लघु पुस्तिका बनाई है।
  • चितौड़ा ने चन्द्रशेखर आजाद को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक महान युवा क्रांतिकारी जिन्होनें देश की रक्षा के लिए अपना प्राण भी न्यौछावर कर दिए।
  • आजाद, भारत के एक ऐसे वीर सपूत थे जिन्होनें अपनी बहादुरी और साहस की कहानी खुद लिखी है।
WAf𝕏TGin🖨
लघु पुस्तिका में मां को नमन

उदयपुर। मिनिएचर आर्ट में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले शहर के ख्यातनाम कलाकार डॉ चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने अपनी मां की 12वीं पुण्यतिथि पर मां को नमन नाम से लघु पुस्तिका तैयार की है।

कलाकार चित्तौड़ा विभिन्न महापुरुषों एवं व्यक्ति विशेष की पुण्यतिथि और जन्म तिथि पर उनकी स्मृति में सूक्ष्म पुस्तिका बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इसी के तहत चित्तौड़ा ने अपनी मां माता श्री रोशन देवी चित्तौड़ा की स्मृति में लघु पुस्तिका तैयार कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है एवं मां की यादों को संजोया है।

इसके साथ ही कलाकार चित्तौड़ा ने देश की आजादी में अपना विशेष योगदान रखने वाले महापुरूष चन्द्र शेखर आजाद की जयंती पर भी लघु पुस्तिका बनाई है।

चितौड़ा ने चन्द्रशेखर आजाद को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक महान युवा क्रांतिकारी जिन्होनें देश की रक्षा के लिए अपना प्राण भी न्यौछावर कर दिए।

आजाद, भारत के एक ऐसे वीर सपूत थे जिन्होनें अपनी बहादुरी और साहस की कहानी खुद लिखी है। इस पुस्तिका में चित्तौड़ा ने आजाद के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को संग्रहित किया है।