मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अंगदान संजीवनी जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने लिया अंगदान का संकल्प

मुख्य बिंदु
  • रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यक्रम अंगदान संजीवनी जागरूकता के लिए विशाल रैली का आयोजन किया गया।
  • मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.
  • राहुल जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
  • राहुल जैन ने अंगदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को अंगदान की शपथ लेने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
  • रैली में मेडिकल कॉलेज के ऑर्गन रिट्रीवल नोडल ऑफिसर डॉ.
  • तरुण रलोत, सह नोडल ऑफिसर डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
अंगदान संजीवनी जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने लिया अंगदान का संकल्प

उदयपुर। रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यक्रम अंगदान संजीवनी जागरूकता के लिए विशाल रैली का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस अवसर पर डॉ. राहुल जैन ने अंगदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को अंगदान की शपथ लेने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

रैली में मेडिकल कॉलेज के ऑर्गन रिट्रीवल नोडल ऑफिसर डॉ. तरुण रलोत, सह नोडल ऑफिसर डॉ. पंकज सोमानी, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर एवं ऑर्गन ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर हरीश चैबीसा, ऑर्गन ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर विष्णु दर्जी, जगदीश भांडावत, दीपक जैन, पीयूष कलाल, नितेश कार्की, गौरव पंड्या, राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य मनीषा व्यास, स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य डॉ. रंजीत बैरवा, नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र भटनागर, सी.पी. सिसोदिया, सूर्य प्रकाश चैहान, नर्सिंग फैकल्टी, नर्सिंग ऑफिसर्स तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

रैली कॉलेज ऑफ नर्सिंग से प्रारंभ होकर मेडिकल कॉलेज के पोर्च तक पहुंची, जहां आयोजित सभा में नोडल आॅफिसर डॉ. तरुण रलोत, डॉ. पंकज सोमानी, हरीश चैबीसा, डॉ. रंजीत बैरवा, मनीषा व्यास एवं बिंदु अल्फोंस ने विद्यार्थियों को अंगदान की शपथ लेने तथा आमजन को इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।