मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

कक्षा कक्ष जर्जर होने व शिक्षकों की कमी पर सांसद ने डीईओ को दिए निर्देश

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर जिले के सायरा ब्लॉक के भानपुरा के राजकीय उच्च मध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी और पर्यात कक्षा कक्ष के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने को लेकर सांसद डाॅ मन्नालाल रावत ने मंगलवार को डीईओ वीरेंद्र यादव से फोन पर चर्चा की और इस मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
  • सांसद डाॅ रावत ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को टीनशेड के नीचे पढ़ाया जा रहा है च माध्यमिक एवं उन माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों को भी सीमित कमरों में समायोजित किया जा रहा है।
  • ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि विद्यालय में 16 कमरे हैं, जिनमें से 7 कमरों को जर्जर पोषित किया जा चुका है।
  • वहीं चार कमरों का उपयोग विद्यालय कार्यालय एवं अन्य प्रशासनिक कायों के लिए किया जा रहा है।
  • ऐसे में कक्षा 9 से 12 तक के 110 छात्र-छात्राओं की पढाई केवल पांच कमरों में संचालित की जा रही है।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। उदयपुर जिले के सायरा ब्लॉक के भानपुरा के राजकीय उच्च मध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी और पर्यात कक्षा कक्ष के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने को लेकर सांसद डाॅ मन्नालाल रावत ने मंगलवार को डीईओ वीरेंद्र यादव से फोन पर चर्चा की और इस मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

सांसद डाॅ रावत ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को टीनशेड के नीचे पढ़ाया जा रहा है च माध्यमिक एवं उन माध्यमिक कक्षाओं के छात्रों को भी सीमित कमरों में समायोजित किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि विद्यालय में 16 कमरे हैं, जिनमें से 7 कमरों को जर्जर पोषित किया जा चुका है। वहीं चार कमरों का उपयोग विद्यालय कार्यालय एवं अन्य प्रशासनिक कायों के लिए किया जा रहा है।

ऐसे में कक्षा 9 से 12 तक के 110 छात्र-छात्राओं की पढाई केवल पांच कमरों में संचालित की जा रही है। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए पर्याप्त कमरे उपलब्ध नहीं होने से करीब 150 बच्चों को विद्यालय परिसर में बने टीनशेड के नीचे बैठकर पढाया जाता है।