मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू शहरवासी सीख रहे अभिनय की बारीकियां

मुख्य बिंदु
  • शहर के युवा कलाकारों एवं अभिनय में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों के लिए पेलदूज आर्ट सोसायटी एवं मौलिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला मंगलवार से प्रारंभ हुई।
  • कार्यशाला 5 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से 8 बजे तक विकल्प क्लासेस, सेक्टर-3, उदयपुर में आयोजित हो रही है।
  • कार्यशाला का संचालन फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता शुभम आमेटा तथा जतिन भरवानी कर रहे है।
  • कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभिनय की बारीकियों से परिचित कराया जा रहा है।
  • प्रशिक्षण के अंतर्गत थिएटर एवं कैमरा एक्टिंग का परिचय, वॉइस एवं स्पीच, बॉडी मूवमेंट, टेक्स्ट की समझ, भारतीय एवं पाश्चात्य अभिनय सिद्धांत तथा सीन वर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
WAf𝕏TGin🖨
15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू शहरवासी सीख रहे अभिनय की बारीकियां

उदयपुर। शहर के युवा कलाकारों एवं अभिनय में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों के लिए पेलदूज आर्ट सोसायटी एवं मौलिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला मंगलवार से प्रारंभ हुई।

कार्यशाला 5 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से 8 बजे तक विकल्प क्लासेस, सेक्टर-3, उदयपुर में आयोजित हो रही है। कार्यशाला का संचालन फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता शुभम आमेटा तथा जतिन भरवानी कर रहे है।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभिनय की बारीकियों से परिचित कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के अंतर्गत थिएटर एवं कैमरा एक्टिंग का परिचय, वॉइस एवं स्पीच, बॉडी मूवमेंट, टेक्स्ट की समझ, भारतीय एवं पाश्चात्य अभिनय सिद्धांत तथा सीन वर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यशाला केवल उन लोगों के लिए नहीं है जो अभिनेता बनना चाहते हैं, बल्कि उन सभी के लिए भी उपयोगी है जो आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास, मंच प्रस्तुति और संप्रेषण क्षमता को विकसित करना चाहते हैं। थिएटर के माध्यम से प्रतिभागियों को रचनात्मक सोच, टीमवर्क और स्वयं को बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करने का अवसर मिल रहा है।

कार्यशाला में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिभागियों की संख्या केवल 15 निर्धारित की गई। 5 अगस्त को प्रशिक्षार्थियों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।