मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

गृहलक्ष्मी कार्यक्रम में रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि का अनूठा प्रयास, साउंड हीलिंग, मेडिटेशन और स्किन केयर से महिलाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि द्वारा अशोका ग्रीन होटल में आयोजित श्गृहलक्ष्मीश् कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थय को समर्पित विशेष सत्र आयोजित किया गया।
  • स्वीटी छाबड़ा ने लगभग 200 महिलाओं को साउंड हीलिंग, मेडिटेशन एवं स्किन केयर के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
  • अपने प्रेरक सत्र में डॉ.
  • छाबड़ा ने बताया कि साउंड हीलिंग और मेडिटेशन मानसिक तनाव को कम करने, मन को शांत रखने, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने के प्रभावी माध्यम हैं।
  • उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बीच कुछ समय स्वयं के लिए निकालना मानसिक और शारीरिक स्वास्थय के लिए अत्यंत आवश्यक है।
  • उन्होंने महिलाओं को त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने के लिए नियमित स्किन केयर, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन, भरपूर नींद, सन प्रोटेक्शन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
WAf𝕏TGin🖨
 गृहलक्ष्मी कार्यक्रम में रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि का अनूठा प्रयास, साउंड हीलिंग, मेडिटेशन और स्किन केयर से महिलाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

उदयपुर, रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि द्वारा अशोका ग्रीन होटल में आयोजित श्गृहलक्ष्मीश् कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थय को समर्पित विशेष सत्र आयोजित किया गया। क्लब मेंटर डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने लगभग 200 महिलाओं को साउंड हीलिंग, मेडिटेशन एवं स्किन केयर के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

अपने प्रेरक सत्र में डॉ. छाबड़ा ने बताया कि साउंड हीलिंग और मेडिटेशन मानसिक तनाव को कम करने, मन को शांत रखने, सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने के प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बीच कुछ समय स्वयं के लिए निकालना मानसिक और शारीरिक स्वास्थय के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने महिलाओं को त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने के लिए नियमित स्किन केयर, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन, भरपूर नींद, सन प्रोटेक्शन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया तथा इसे ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और अत्यंत उपयोगी बताया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह कृष्णावत, क्लब फैसिलिटेटर रश्मि बोहरा, डायरेक्टर पब्लिक इमेज परमेश्वर अग्रवाल तथा सार्जेंट एट आर्म्स आर्चिस जैन सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।