मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स की वर्कप्लेस विजिट आज

सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय और कार्यप्रणाली को करीब से समझने का मिलेगा अवसर : मुकेश माधवानी

WAf𝕏TGin✉🖨
बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स की वर्कप्लेस विजिट आज

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के विभिन्न चैप्टर्स कीवर्कप्लेस विजिट का आयोजन आज 18 जुलाई को किया जाएगा। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स द्वारा प्रत्येक माह अपने सदस्यों के कार्यस्थलों पर वर्कप्लेस विजिट आयोजित की जाती है।

मुकेश माधवानी ने बताया कि आज बीसीआई उत्सव, बीसीआई अल्फा और बीसीआई पिनेकल द्वारा वर्कप्लेस विजिट आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय, कार्यप्रणाली और बिजनेस स्ट्रेटजी को नजदीक से जानने एवं समझने का अवसर प्रदान करना है। इन विजिट्स में संबंधित चैप्टर के सदस्यों के साथ बीसीआई के अन्य चैप्टर्स के सदस्य भी शामिल हो सकते हैं, जिससे आपसी संवाद, नेटवर्किंग, सहयोग और नए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा मिलता है।

बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट आज दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक वीरेंद्र जैन के कार्यस्थल पर आयोजित होगी। यह विजिट 7-8, माछला मगरा स्कीम, होटल पारस महल के पीछे, उदयपुर में होगी। इस दौरान सदस्य वीरेंद्र जैन की व्यावसायिक यात्रा, व्यवसाय के संचालन और एक सफल व्यवसाय के पीछे की कार्यप्रणाली एवं विचारों को करीब से जानेंगे।

बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष पुष्कर पुरोहित ने बताया कि चैप्टर की इस माह की वर्कप्लेस विजिट आज शाम 4 बजे से 6 बजे तक अनुराग ऐरन के कार्यस्थल मेट्रोफ्लेक्स जिम में आयोजित होगी। कार्यक्रम मेट्रोफ्लेक्स जिम, प्रथम तल, गोकुल टावर, सीए सर्किल के पास, सेक्टर-14, गोवर्धन विलास, उदयपुर में होगा। विजिट के दौरान सदस्य व्यवसाय की कार्यप्रणाली, प्रबंधन तथा अनुराग ऐरन की व्यावसायिक यात्रा एवं अनुभवों को जानेंगे।

बीसीआई पिनेकल के अध्यक्ष सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट आज शाम 4 बजे से 6 बजे तक सुनील बोराणा के कार्यस्थल वंडर स्लीप फर्निशिंग में आयोजित होगी। यह विजिट 100 फीट रोड, शोभागपुरा, मीरा नगर, बीपीसीएल पेट्रोल पंप के पास, उदयपुर में होगी। इस दौरान सदस्य व्यवसाय की कार्यप्रणाली को जानने के साथ व्यावसायिक अनुभवों का आदान-प्रदान करेंगे तथा आपसी नेटवर्किंग को मजबूत बनाएंगे।