मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सचिन पायलट 14 जुलाई मंगलवार को वेणेश्वर धाम, आसपुर, सलूम्बर एवं वल्लभनगर के दौरे पर रहेंगे

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट अपने दो दिवसीय दक्षिण राजस्थान दौरे के दूसरे दिन मंगलवार, 14 जुलाई को डूंगरपुर, सलूम्बर एवं उदयपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सचिन पायलट प्रातः 11 बजे डूंगरपुर स्थित वेणेश्वर धाम में दर्शन करेंगे।
  • इसके पश्चात दोपहर 12 बजे डाक बंगला, आसपुर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
  • दोपहर 2 बजे सलूम्बर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सायं 4 बजे उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिछड़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
  • वल्लभनगर के कार्यक्रम के उपरांत वे डबोक (महाराणा प्रताप) एयरपोर्ट, उदयपुर से हवाई जहाज द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट अपने दो दिवसीय दक्षिण राजस्थान दौरे के दूसरे दिन मंगलवार, 14 जुलाई को डूंगरपुर, सलूम्बर एवं उदयपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सचिन पायलट प्रातः 11 बजे डूंगरपुर स्थित वेणेश्वर धाम में दर्शन करेंगे।

इसके पश्चात दोपहर 12 बजे डाक बंगला, आसपुर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

दोपहर 2 बजे सलूम्बर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सायं 4 बजे उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिछड़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

वल्लभनगर के कार्यक्रम के उपरांत वे डबोक (महाराणा प्रताप) एयरपोर्ट, उदयपुर से हवाई जहाज द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

शर्मा ने बताया कि दौरे के प्रथम दिन सोमवार को सचिन पायलट अहमदाबाद से सड़क मार्ग द्वारा बांसवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने कुशलगढ़ क्षेत्र के ग्राम पोटेलिया में पूर्व प्रधान स्वर्गीय श्री हुरतिंग खड़िया जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके पश्चात सर्किट हाउस, बांसवाड़ा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।

आज (सोमवार) को रात्रि विश्राम बांसवाड़ा में करेंगे।