मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सहकार भारती पदाधिकारियों ने किया महिला समृद्धि बैंक का अवलोकन

मुख्य बिंदु
  • सहकारी भारती के संस्थागत अध्ययन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश महामंत्री सुनील सोमानी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने महिला समृद्धि बैंक का अवलोकन किया।
  • प्रतिनिधिमंडल में सोमानी के साथ वरिष्ठ सहकारविद शांतिलाल जी शर्मा, जिलाध्यक्ष उमेश जोशी एवं जिला महामंत्री ओम साहू शामिल थे।
  • किरण जैन ने सहकार भारती पदाधिकारियों को बैंक की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक राजस्थान ही नहीं देश में भी डिजिटल सुविधाओं को लागू करने वाला अग्रणी बैंक है।
  • बैंक में मोबाईल बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस आदि सभी आधुनिक सुविधाऐं ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
  • प्रदेश महामंत्री सोमानी ने बैंक की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बैंकिंग भी एक सेवा है जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।
  • सोमानी ने बैंक को सहकार भारती के साथ मिल कर महिलाओं के लिए एक भव्य कार्यक्रम आहूत करने का आव्हान किया।
WAf𝕏TGin🖨
सहकार भारती पदाधिकारियों ने किया महिला समृद्धि बैंक का अवलोकन

उदयपुर। सहकारी भारती के संस्थागत अध्ययन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश महामंत्री सुनील सोमानी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने महिला समृद्धि बैंक का अवलोकन किया।

प्रतिनिधिमंडल में सोमानी के साथ वरिष्ठ सहकारविद शांतिलाल जी शर्मा, जिलाध्यक्ष उमेश जोशी एवं जिला महामंत्री ओम साहू शामिल थे।

बैंक अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने सहकार भारती पदाधिकारियों को बैंक की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक राजस्थान ही नहीं देश में भी डिजिटल सुविधाओं को लागू करने वाला अग्रणी बैंक है।

बैंक में मोबाईल बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस आदि सभी आधुनिक सुविधाऐं ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रदेश महामंत्री सोमानी ने बैंक की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बैंकिंग भी एक सेवा है जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

सोमानी ने बैंक को सहकार भारती के साथ मिल कर महिलाओं के लिए एक भव्य कार्यक्रम आहूत करने का आव्हान किया।

इस अवसर पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम का संचालन मुख्यकार्यकारी अधिकारी श्री विनोद चपलोत ने किया एवं आभार बैंक उपाध्यक्ष श्रीमती विमला मूंदड़ा ने ज्ञापित किया।

इस अवसर पर बैंक उपाध्यक्ष विमला मूंदड़ा, निदेशक सुशीला मांडावत भी उपस्थित रहे।