मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भक्ति, मेहंदी और सांझी संग कल महकेगा उदयपुर, 12 जुलाई को होगा भव्य ‘भक्ति महेंदी सांझी  महा महोत्सव

मुख्य बिंदु
  • सकल जैन श्री संघ मेवाड़ की ओर से मेवाड़ के पार्श्व-भैरव भक्तों के लिए 12 जुलाई, रविवार को श्री नाकोड़ा तीर्थ के छरी पालक संघ के उपलक्ष्य में उवसग्गहरं आराधक परिवार द्वारा भक्ति,मेहंदी,सांझी महा महोत्सव” का आयोजन आयड़ जैन तीर्थ, उदयपुर में किया जाएगा।
  • आयोजन के मुख्य संयोजक हस्तीमल लोढ़ा ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत मंगल पाठ से होगी।
  • इस अवसर पर मुनिराज सुमतिचंद्रसागर म.
  • एवं मुनिराज शीतलचंद्रसागरजी म.
  • का सान्निध्य प्राप्त होगा।
  • संघ के मनोहर तलेसरा ने बताया कि महिलाओं के लिए दोपहर 2 बजे सांझी (चोबीसी) मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर।सकल जैन श्री संघ मेवाड़ की ओर से मेवाड़ के पार्श्व-भैरव भक्तों के लिए 12 जुलाई, रविवार को श्री नाकोड़ा तीर्थ के छरी पालक संघ के उपलक्ष्य में उवसग्गहरं आराधक परिवार द्वारा भक्ति,मेहंदी,सांझी महा महोत्सव” का आयोजन आयड़ जैन तीर्थ, उदयपुर में किया जाएगा।

आयोजन के मुख्य संयोजक हस्तीमल लोढ़ा ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत मंगल पाठ से होगी। इस अवसर पर मुनिराज सुमतिचंद्रसागर म.सा. एवं मुनिराज शीतलचंद्रसागरजी म.सा. का सान्निध्य प्राप्त होगा।

संघ के मनोहर तलेसरा ने बताया कि महिलाओं के लिए दोपहर 2 बजे सांझी (चोबीसी) मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 से 7 बजे तक भैरव प्रसादी, शाम 7 बजे महाभक्ति एवं महाआरती का आयोजन होगा। कार्यक्रम में समय पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक लकी ड्रॉ कूपन की भी व्यवस्था की गई है।

पवन मेहता व सुनील लुणावत ने बताया कि महोत्सव में सुप्रसिद्ध जैन संगीतकार गौरवभाई मालू अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।

चातुर्मास संयोजक हितेष पोरवाल व गजेन्द्रसिंह ने बताया कि मुनिराज सुमतिचंद्रसागरजी म.सा. एवं मुनिराज शीतलचंद्रसागरजी म.सा. का महावीर साधना एवं स्वाध्याय समिति, अम्बामाता में 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को उदयपुर में आध्यात्मिक चातुर्मास प्रवेश होगा।

डी.सी.जैन व राजेश नलवाया, जे.पीे. बाबेल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7 बजे नवकारशी से होगा। चातुर्मास प्रवेश के लाभार्थी संघवी प्रवीण कुमार प्रकाशचंद पोरवाल एवं समस्त खाबडू वाला परिवार हैं। चिंतन लोढ़ा ने बताया कि नाकोड़ा महातीर्थ के लिए उदयपुर से पहली बार 1008 से अधिक आराधकों का 18 दिवसीय सामूहिक उत्सर्गहरं छरी पालित महासंघ आयोजित किया जा रहा है।