मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

धरती आबा जनजाति उन्नत ग्राम अभियान, पीएम जनमन व केंद्र सरकार की योजनाओं पर राज्य स्तरीय बैठक 11 को उदयपुर में

-केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री दुर्गादास उइके लेंगे बैठक, दो दिन उदयपुर प्रवास पर

WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री दुर्गादास उइके दो दिवसीय दौरे पर 11 जुलाई को उदयपुर आएंगे। वे यहां धरती आबा जनजाति उन्नत ग्राम अभियान, पीएमजनमन व केंद्र सरकार की योजनाओं पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे तथा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बताया कि राज्य स्तरीय बैठक उदयपुर में जनजातीय अनुसंधान संस्थान सभागार में होगी। श्री उइके 11 जुलाई को दोपहर 12 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे 12.25 बजे बैठक स्थल पर पहुंचेंगे।

बैठक के पश्चात दोपहर 2.15 बजे वे सर्किट हाउस जाएंगे। वहां से वे दोपहर 3 बजे रवाना होकर दोपहर 3.20 बजे सलूंबर जिले के गांव नाल हलकार पहुंचेंगे जहां वे संसदीय संकुल परियोजना में भगवान बिरसा मुंडा महावृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वहां से रवाना होकर वे शाम करीब 5.30 बजे खेरवाडा जाएंगे, जहां एकलव्य मॉडल स्कूल, खेरवाड़ा का निरीक्षण करेंगे तथा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण करेंगे।

रात करीब 8.30 बजे उदयपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।

सांसद डॉ रावत ने बताया कि केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री उइके दूसरे दिन 12 जुलाई को सुबह 10 बजे बप्पा रावल सभागार, सुखाडिया विश्वविद्यालय में जनजाति विकास के 12 वर्ष विषय पर आयोजित होने वाली संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे।

दोपहर एक बजे वे टीआरआई सभागार में विरासत भी, विकास भी विषयक राजस्थान जनजाति समाज के सामाजिक संगठनों की बैठक में शामिल होंगे। शाम करीब 4 बजे वे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

बैठक के पश्चात वे रात करीब 8 बजे डबोक एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।