मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भोपाल में चमका उदयपुर का कराते दम, ‘द रे मार्शल आर्ट्स’ ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता रनर-अप खिताब

मुख्य बिंदु
  • मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सेज यूनिवर्सिटी में आयोजित 3तक भोपाल ओपन ऑल इंडिया नेशनल कराते चैंपियनशिप में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
  • राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘द रे मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस पॉइंट, उदयपुर’ की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर देशभर में द्वितीय स्थान (रनर-अप) हासिल किया।
  • मुख्य कोच सेंसेई हेमन्त कुमार लोहार एवं सेंसेई ललित वैरागी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में दमदार मुकाबले खेले और पदकों की झड़ी लगा दी।
  • टीम के खिलाड़ियों रुद्र एस.
  • पिल्लई, देव्यंग्य सिंह, आदित्य डांगी, विक्रम सिंह एवं हर्षित पटेल ने स्वर्ण पदक जीतकर उदयपुर का गौरव बढ़ाया।
  • वहीं लक्ष्य दीक्षित, प्रतीक चौबीसा, काव्यांश, क्षितिज मीणा एवं गौरव वैरागी ने रजत पदक हासिल कर टीम को मजबूती प्रदान की।
WAf𝕏TGin🖨
भोपाल में चमका उदयपुर का कराते दम, ‘द रे मार्शल आर्ट्स’ ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता रनर-अप खिताब

उदयपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सेज यूनिवर्सिटी में आयोजित 3तक भोपाल ओपन ऑल इंडिया नेशनल कराते चैंपियनशिप में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘द रे मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस पॉइंट, उदयपुर’ की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर देशभर में द्वितीय स्थान (रनर-अप) हासिल किया।

मुख्य कोच सेंसेई हेमन्त कुमार लोहार एवं सेंसेई ललित वैरागी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में दमदार मुकाबले खेले और पदकों की झड़ी लगा दी। टीम के खिलाड़ियों रुद्र एस. पिल्लई, देव्यंग्य सिंह, आदित्य डांगी, विक्रम सिंह एवं हर्षित पटेल ने स्वर्ण पदक जीतकर उदयपुर का गौरव बढ़ाया।

वहीं लक्ष्य दीक्षित, प्रतीक चौबीसा, काव्यांश, क्षितिज मीणा एवं गौरव वैरागी ने रजत पदक हासिल कर टीम को मजबूती प्रदान की। इसके अलावा हिमांशु वैष्णव, अमन शर्मा, मृत्युंजय सिंह एवं गर्वित वेद ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रतियोगिता में टीम के शानदार प्रदर्शन के चलते ‘द रे मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस पॉइंट’ को राष्ट्रीय स्तर पर रनर-अप ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से उदयपुर के खेल जगत में खुशी की लहर है।

उदयपुर लौटने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर कोच हेमन्त कुमार लोहार और ललित वैरागी ने कहा कि खिलाड़ियों की अथक मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का यह परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।