मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

विज्ञान समिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 20 दिवसीय रोबोटिक्स एवं एआई कार्यशाला का सफल आयोजन

सरकारी विद्यालयों के 40 विद्यार्थियों ने तकनीक के माध्यम से नवाचार सीखना शुरू किया

WAf𝕏TGin🖨
विज्ञान समिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 20 दिवसीय रोबोटिक्स एवं एआई कार्यशाला का सफल आयोजन

उदयपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विज्ञान समिति के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 20 दिवसीय रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कार्यशाला का 30 जून को सफल समापन हुआ। इस कार्यशाला में सरकारी विद्यालयों के 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को मात्र सैद्धांतिक जानकारी देने के बजाय “करके सीखने (Learning by Doing)” की पद्धति से तकनीकी कौशल से जोड़ना था। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने सर्किट डिजाइनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स, IoT (Internet of Things) आधारित उपकरण बनाना, मोबाइल एप्लीकेशन निर्माण तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और कार्यप्रणाली को समझा।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यशाला के अंतिम चरण में एक हैकाथॉन आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने वास्तविक जीवन की समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान हेतु अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। टीमों ने तकनीक का उपयोग कर नए और उपयोगी उत्पादों के मॉडल दिखाए। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली शीर्ष तीन टीमों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।

इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों में टीमवर्क, समस्या-समाधान क्षमता, रचनात्मक सोच और नवाचार की भावना विकसित हुई।

ग्रीष्मावकाश के बाद ये विद्यार्थी अपने-अपने सरकारी विद्यालयों की मेकर लैब्स में इस ज्ञान और अनुभव को साझा करेंगे, जिससे अन्य विद्यार्थी भी रोबोटिक्स, AI और तकनीकी नवाचार से जुड़ सकें।

यह पहल सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने और उनमें वैज्ञानिक सोच व नवाचार की संस्कृति विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।