मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जैन सोशल ग्रुप "मेन", उदयपुर मासिक बैठक — जून 2026 आयोजित : उदयपुर में साइबर क्राइम पर हुआ उद्बोधन

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | जैन सोशल ग्रुप "मेन", मासिक बैठक की शुरुआत लाफ्टर योगा, नवकार महामंत्र जाप, समूह प्रार्थना, फेडरेशन सूत्र वाचन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई।
  • इसके बाद मुख्य अतिथि तथा मंचासीन अधिवक्ताओं - विनय चौधरी (डीवाईएसपी—क्राइम), पूर्व अध्यक्ष ओ.
  • नलवाया, उपाध्यक्ष कमल कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष शांतिलाल मेहता एवं सचिव गौतम कुमार नागोरी मंचासीन हुए।
  • नलवाया ने मुख्य अतिथि, मंचासीन पदाधिकारियों तथा समूह के सभी दम्पति सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
  • उन्होंने बताया कि आज के मुख्य वक्ता विनय चौधरी साइबर क्राइम्स पर उद्बोधन देंगे।
  • इसके बाद माह में जन्मदिन एवं विवाह वर्षगाँठ वाले सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
WAf𝕏TGin✉🖨
जैन सोशल ग्रुप "मेन", उदयपुर मासिक बैठक — जून 2026 आयोजित : उदयपुर में साइबर क्राइम पर हुआ उद्बोधन

उदयपुर | जैन सोशल ग्रुप "मेन", मासिक बैठक की शुरुआत लाफ्टर योगा, नवकार महामंत्र जाप, समूह प्रार्थना, फेडरेशन सूत्र वाचन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि तथा मंचासीन अधिवक्ताओं - विनय चौधरी (डीवाईएसपी—क्राइम), पूर्व अध्यक्ष ओ. पी. चपलोत, अध्यक्ष के. एस. नलवाया, उपाध्यक्ष कमल कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष शांतिलाल मेहता एवं सचिव गौतम कुमार नागोरी मंचासीन हुए।

समूह अध्यक्ष के. एस. नलवाया ने मुख्य अतिथि, मंचासीन पदाधिकारियों तथा समूह के सभी दम्पति सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उन्होंने बताया कि आज के मुख्य वक्ता विनय चौधरी साइबर क्राइम्स पर उद्बोधन देंगे। इसके बाद माह में जन्मदिन एवं विवाह वर्षगाँठ वाले सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

अध्यक्ष महोदय ने समूह की स्थापना और गतिविधियों के बारे में सूचित करते हुए बताया कि समूह ने अप्रैल 2025 से जून 2026 के दौरान सदस्यों के सहयोग से कुल ₹15,74,800 के 217 सेवा कार्य सम्पन्न किए हैं।

ग्रुप के सह-सचिव राजेंद्र खोखावत ने माह में जन्मदिन और विवाह वर्षगाँठ वाले दम्पति सदस्यों का माला, ऊपरना और उपहार देकर स्वागत किया।

इसके उपरांत मुख्य वक्ता विनय चौधरी (डीवाईएसपी—क्राइम) का ऊपरना और पौधे देकर स्वागत किया गया तथा उन्हें अपने उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया गया। श्री चौधरी ने वर्तमान समय में घटित साइबर अपराधों के प्रकार, उनके बचाव और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रियाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी तथा सदस्यों के प्रश्नों का समाधान किया। उनकी वार्ता अत्यंत उपयोगी और सार्थक रही।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि संस्कृतिक कार्यक्रम में सुरेंद्र दक, गुणबाला जैन, शकुंतला पगारिया और राजेंद्र खोखावत ने गीत-संगीत प्रस्तुतियाँ दीं।

मीटिंग के दौरान सेवा कार्य के तहत श्री अशोक कुमार कूकडा ने खेरोदा के गौशाला में घास डालने का आयोजन किया, और ओ. पी. मेहता ने अपनी स्वर्गीय धर्मपत्नी की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में मेडिकल इक्विपमेंट बैंक में सहायता देने की घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन समूह सचिव गौतम कुमार नागौरी ने किया। अंत में उपाध्यक्ष कमल कोठारी ने मुख्य अतिथि तथा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के लिए आमंत्रित किया।