मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के 75 वर्ष पूर्ण 76वें स्थापना दिवस पर भव्य प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन,

आज वॉक फॉर टैक्स, विन फॉर हेल्थ से होगी शुरुआत

मुख्य बिंदु
  • संभाग के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स एडवोकेट्स, कंपनी सचिव एवं कर सलाहकारों के प्रतिष्ठित संगठन ेउदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन अपने गौरवमयी इतिहास के 75 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्लैटिनम जुबली के अंतर्गत 76वें स्थापना दिवस को 28-29 जून को बेहद भव्य स्तर पर मनाने जा रहा है।
  • उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दीपक एरन ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की शुरुआत एसोसिएशन द्वारा रविवार 28 जून को वॉक फॉर टैक्स, विन फॉर हेल्थ “ थीम पर फतहसागर झील पर एक विशेष वॉकथॉन के आयोजन द्वारा किया जा रहा है।
  • इस स्वास्थ्य एवं जागरूकता वॉक का आधिकारिक शुभारंभ उदयपुर की संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।
  • इस वॉक का मुख्य उद्देश्य टैक्स प्रोफेशनल्स के साथ-साथ आमजन को जागरूक राष्ट्र निर्माण में टैक्स की भूमिका और व्यस्त जीवनशैली में अच्छे स्वास्थ्य के महत्व के प्रति सचेत करना है।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। संभाग के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स एडवोकेट्स, कंपनी सचिव एवं कर सलाहकारों के प्रतिष्ठित संगठन ेउदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन अपने गौरवमयी इतिहास के 75 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्लैटिनम जुबली के अंतर्गत 76वें स्थापना दिवस को 28-29 जून को बेहद भव्य स्तर पर मनाने जा रहा है।

उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दीपक एरन ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की शुरुआत एसोसिएशन द्वारा रविवार 28 जून को वॉक फॉर टैक्स, विन फॉर हेल्थ “ थीम पर फतहसागर झील पर एक विशेष वॉकथॉन के आयोजन द्वारा किया जा रहा है।

इस स्वास्थ्य एवं जागरूकता वॉक का आधिकारिक शुभारंभ उदयपुर की संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।

इस वॉक का मुख्य उद्देश्य टैक्स प्रोफेशनल्स के साथ-साथ आमजन को जागरूक राष्ट्र निर्माण में टैक्स की भूमिका और व्यस्त जीवनशैली में अच्छे स्वास्थ्य के महत्व के प्रति सचेत करना है।

इसी क्रम में 29 जून को आयोजित होने वाले हेल्थ और टैक्स सेमिनार में जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे ! सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रमेश पटेल हार्ट, हेल्थ और वर्क स्ट्रेस मैनेजमेंट के टिप्स देंगे, साथ ही प्रोफेशनल्स हार्ट अटैक एवं हार्ट संबंधित परेशानीयो से कैसे सुरक्षित रहे विषय पर भी व्याख्यान देंगे ! सीए निखिल मेहता आयकर प्रावधानों पर क्विज के माध्यम से प्रकाश डालेंगे !

एसोसिएशन के सचिव हातिम कांकरोली वाला ने बताया कि इस गौरवमयी सफर के उपलक्ष्य में संगठन की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत एसोसिएशन के उन सभी वरिष्ठ सदस्यों का भव्य अभिनंदन व सम्मान किया जाएगा जिन्होंने इस टैक्स बार एसोसिएशन की सदस्यता के सफलतापूर्वक 50 वर्ष और 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं।