मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

स्वर-प्रभात कार्यक्रम आज शिल्पग्राम के आंगन में

मुख्य बिंदु
  • पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर, तथा संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात की रागों पर आधारित शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम स्वर-प्रभात का आयोजन दिनांक 27 जून 2026 शनिवार को शिल्पग्राम के आंगन में प्रातः 06 से 08 बजे तक किया जावेगा।
  • पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ.
  • अश्विन महेश दलवी ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को शिल्पग्राम के आंगन में आयोजित इस कार्यक्रम में अहमदाबाद के श्री जयन नायर द्वारा कर्णाटिक गायन, आचार्य गोस्वामी रणछोड़ लाल जी अहमदाबाद द्वारा हवेली संगीत तथा उदयपुर के श्री भगवती प्रसाद ब्यावत द्वारा सारंगी वादन की प्रस्तुति दी जावेगी।
  • भारतीय शास्त्रीय संगीत में भोर की राग रागिनियां एक ऐसी संगीतमय संरचना है जिसे सूर्याेदय के समय गाया एवं बजाया जाता है।
  • ये राग शांति, एकाग्रता और आध्यात्मिक जागृति उत्पन्न करने के लिए रचे गए हैं।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर, 26 जून। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर, तथा संगीत नाटक अकादेमी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात की रागों पर आधारित शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम स्वर-प्रभात का आयोजन दिनांक 27 जून 2026 शनिवार को शिल्पग्राम के आंगन में प्रातः 06 से 08 बजे तक किया जावेगा।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन महेश दलवी ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को शिल्पग्राम के आंगन में आयोजित इस कार्यक्रम में अहमदाबाद के श्री जयन नायर द्वारा कर्णाटिक गायन, आचार्य गोस्वामी रणछोड़ लाल जी अहमदाबाद द्वारा हवेली संगीत तथा उदयपुर के श्री भगवती प्रसाद ब्यावत द्वारा सारंगी वादन की प्रस्तुति दी जावेगी।

भारतीय शास्त्रीय संगीत में भोर की राग रागिनियां एक ऐसी संगीतमय संरचना है जिसे सूर्याेदय के समय गाया एवं बजाया जाता है। ये राग शांति, एकाग्रता और आध्यात्मिक जागृति उत्पन्न करने के लिए रचे गए हैं। इस कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों तथा आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।