मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

धार पंचायत के ग्रामवासियों का दशकों पुराना इंतजार खत्म, अब मिलेंगे आबादी पट्टे

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम सेवा शिविर में बुधवार को बड़गांव उपखंड की ग्राम पंचायत धार के सैकड़ों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
  • जनजाति बहुल धार पंचायत के गांव बनादिया, बड़ंगा एवं धार के लगभग 150 परिवार पिछले 30-40 वर्षों से राजकीय शिवायचक भूमि पर स्थायी रूप से मकान बनाकर निवास कर रहे थे।
  • भूमि आबादी क्षेत्र में दर्ज नहीं होने के कारण इन परिवारों को आबादी पट्टे नहीं मिल पा रहे थे।
  • इसके चलते वे आवास योजना तथा बैंक ऋण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं से वंचित थे।
  • ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।
  • ग्राम सेवा शिविर में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी बड़गांव के समक्ष अपनी वर्षों पुरानी मांग रखी।
WAf𝕏TGin🖨
धार पंचायत के ग्रामवासियों का दशकों पुराना इंतजार खत्म, अब मिलेंगे आबादी पट्टे

उदयपुर। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम सेवा शिविर में बुधवार को बड़गांव उपखंड की ग्राम पंचायत धार के सैकड़ों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

जनजाति बहुल धार पंचायत के गांव बनादिया, बड़ंगा एवं धार के लगभग 150 परिवार पिछले 30-40 वर्षों से राजकीय शिवायचक भूमि पर स्थायी रूप से मकान बनाकर निवास कर रहे थे।

भूमि आबादी क्षेत्र में दर्ज नहीं होने के कारण इन परिवारों को आबादी पट्टे नहीं मिल पा रहे थे। इसके चलते वे आवास योजना तथा बैंक ऋण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं से वंचित थे।

ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

ग्राम सेवा शिविर में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी बड़गांव के समक्ष अपनी वर्षों पुरानी मांग रखी। इस पर उपखंड अधिकारी ने तत्काल तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए। गिरदावर एवं पटवारी द्वारा मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की गई। रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम द्वारा सिवायचक भूमि को आबादी भूमि में दर्ज करने के आदेश जारी किए गए। आदेश जारी होते ही सैकड़ों परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्राम पंचायत द्वारा संबंधित परिवारों को आबादी पट्टे जारी किए जाएंगे। साथ ही वे प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बैंक ऋण जैसी सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।