मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

शुद्धता के लिए लघु उद्योगो को वित्तिय सहायता देकर बढ़ावा देगा बैंक- श्री कटारिया

अम्ब्रेला ऑर्गनाइजेशन  के साथ देश का पहला सहकार डिजी लोन एप का शुभारम्भ

अम्ब्रेला ऑर्गनाइजेशन के साथ देश का पहला सहकार डिजी लोन एप का शुभारम्भ

मुख्य बिंदु
  • दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 32वीं आमसभा बुधवार 24 जून को सुखाडिया रंगमंच, टाउन हॉल पर आयोजित की गई।
  • आम सभा 1 हजार से अधिक सदस्याओं एवं अतिथियों की उपस्थिति में एवं मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, एवं अनिता कटारिया, क्षेत्रीय अंकेक्षण आशुतोष भट्ट, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां लोकेश जोशी, उदयपुर के विशिष्ट आतिथ्य में एवं बैंक अध्यक्ष डाॅ.
  • किरण जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
  • कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवल कर किया गया।
  • बाॅम अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीमाली ने अतिथियों एवं सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैंक के 32वीं आम सभा पर सभी सदस्याओं को बधाई दी।
  • किरण जैन ने आम सभा प्रारम्भ करने की घोषणा करते हुए बैंक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं बैंक की उपलब्धियों, विशेषताओं, आगामी योजनाओं एवं सामाजिक दायित्वों आदि के बारे में जानकारी दी।
WAf𝕏TGin🖨
शुद्धता के लिए लघु उद्योगो को वित्तिय सहायता देकर बढ़ावा देगा बैंक- श्री कटारिया

उदयपुर । दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 32वीं आमसभा बुधवार 24 जून को सुखाडिया रंगमंच, टाउन हॉल पर आयोजित की गई।

आम सभा 1 हजार से अधिक सदस्याओं एवं अतिथियों की उपस्थिति में एवं मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, एवं अनिता कटारिया, क्षेत्रीय अंकेक्षण आशुतोष भट्ट, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां लोकेश जोशी, उदयपुर के विशिष्ट आतिथ्य में एवं बैंक अध्यक्ष डाॅ. किरण जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवल कर किया गया। बाॅम अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीमाली ने अतिथियों एवं सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैंक के 32वीं आम सभा पर सभी सदस्याओं को बधाई दी।

बैंक अध्यक्ष डाॅ. किरण जैन ने आम सभा प्रारम्भ करने की घोषणा करते हुए बैंक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं बैंक की उपलब्धियों, विशेषताओं, आगामी योजनाओं एवं सामाजिक दायित्वों आदि के बारे में जानकारी दी।

उन्हांेने कहा कि वर्तमान में बैंक की जमाऐं 152.00 करोड़ एवं ऋण 64.45 करोड़ हो गये है। बैंक ने इस वर्ष हर क्षेत्र में प्रगति करते कुल व्यापार 217 करोड रुपये कर लिया है।

डाॅ. जैन ने कहा कि महिला समृद्धि बैंक ने इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर तीन अवार्ड से सम्मानित होकर न केवल बैंक वरन उदयपुर का नाम रोशन कर रहा है।

इसके लिये बैंक प्रबंधन के साथ साथ बैंक की सभी सदस्याऐं भी बधाई की पात्र है।

पंजाब के राज्यपाल एवं चंढ़ीगढ प्रशासक श्री गुलाबचन्द कटारिया ने बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर मिले सम्मानों पर बधाई देते हुए बैंक प्रारंभ करने में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को याद किया एवं कहा कि बैंक निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है इसे देखकर प्रसन्नता होती है।

बैंक द्वारा सहकार डिजि लोन एप का शुभारंभ किया गया है इससे पारदर्शिता से ऋण वितरण प्रारम्भ होगा। बैंक को निम्न आय वर्ग की महिलाओं को ऋण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाना चाहिए।

बैंक का उद्देश्य केवल लाभ कमाना नहीं हो कर मानवीय आधार पर देश में अव्वल आने का भी प्रयास किया जाना चाहिए।

श्री कटारिया ने कहा कि महिलाएं जो चाहे वो काम कर सकती है, वे घरों में बने भोजन, मसाले आदि बना कर लघु उद्योंग प्रारम्भ करें एवं बैंक उनको विŸिाय सहायता उपलब्ध करावें ताकि घर घर में शुद्धता पहुंचे।

क्षेत्रीय अंकेक्षण आशुतोष भट्ट ने बैंक की कार्यशैली के उŸाम बताते हुए कहा कि बैंक को ऋण वितरण पर ज्यादा जोर देना चाहिए अन्यथा बैंक द्वारा सभी क्षेत्र में अच्छी प्रगति की जा रही है। उप रजिस्ट्रार लोकेश जोशी ने कहा कि राजस्थान के महिला बैंकों में यह बैंक सर्वश्रेष्ठ है। बैंक गरीबों को छोटे ऋण उपलब्ध कराने हेतु सदस्यों का एक छोटा समूह बनाये जिनकी जमानत पर ये छोटे छोटे ऋण दिये जा सके।

मुख्यकार्यकारी अधिकारी विनोद चपलोत ने बैंक के लेखे प्रदर्शित करते हुए बताया कि समीक्षाधीन वर्ष में बैंक के सभी क्षेत्रों में जैसे जमाएं, हिस्सा पूंजी, रिजर्व और कार्यशील पूंजी में अच्छी वृद्धि हुई है।

बैंक द्वारा वर्ष 2025-26 में कुल व्यवसाय 217 करोड़ किया गया। बैंक की कुल हिस्सा पूँजी 4 करोड़ 33 लाख रूपये है तथा नेट एन.पी.ए. शून्य है।

यह इस बैंक के प्रति ग्राहकों के विश्वास का परिचायक है। श्री चपलोत बताया कि इस अवसर महिला समृद्धि बैंक द्वार सहकार डिजी लोन एप का शुभारम्भ किया गया जिससे पारदर्शी तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उन्हांने बताया कि आम सभा में वर्षपर्यन्त अच्छा लेन देन करने वाले ग्राहकों को सम्मान किया गया एवं लक्ष्यों की पूर्ति करने वाले बैंक कर्मचारी/अधिकारियों का भी सम्मान किया गया।

समारोह में बैंक उपाध्यक्षा विमला मूंदड़ा, निदेशक दिशाश्री भण्डारी, संजना मीणा, चारु जैन, कंचन केसर सोनी, डाॅ. महिमा सामर जैन, मंजु शर्मा, निशा सालवी, सुमन कोठारी, सुशीला मांडावत, विद्याकिरण अग्रवाल, पल्लवी नाहर, मीना चैहान, सुभाषिनी शर्मा, बाॅम सदस्य, विंकल मोगरा, उषा भट्ट, आई टी हेड निपुण चिŸाौड़ा आदि उपस्थित रहे।