मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ईएसआईसी अस्पताल में योग सत्र का आयोजन

मुख्य बिंदु
  • 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल द्वारा मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के सहयोग से योग सत्र का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम में महाविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्रदान की गई।
  • आशुतोष चैधरी एवं डॉ अभिषेक शर्मा ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया।
  • कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ.
  • शर्मा ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए।
  • उपनिदेशक आशीष चैधरी एवं नोडल अधिकारी डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
ईएसआईसी अस्पताल में योग सत्र का आयोजन

उदयपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल द्वारा मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के सहयोग से योग सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विशेषज्ञों द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर डॉ. आशुतोष चैधरी एवं डॉ अभिषेक शर्मा ने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया।

कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी. डी. शर्मा ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। उपनिदेशक आशीष चैधरी एवं नोडल अधिकारी डॉ. प्रबोध सोलंकी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों, लाभार्थियों एवं आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यालय अधीक्षक योगेन्द्र जैन, नर्सिंग अधिकारी मनीष पराशर एवं प्रशासनिक शाखा से रामप्रकाश के विशेष योगदान एवं समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया।