मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

ग्रामीणों को मिला आवास का अधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत की सौगात लेकर आए हैं।
  • शिविरों में लोगों को आवास के अधिकार सहित राजस्व से जुड़े मामलों का हाथों हाथ निस्तारण होने से बड़ी राहत मिल रही हैं।
  • वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं का भी मौके पर लाभ मिल रहा है।
  • झाड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोदाणा में शुक्रवार को हुआ शिविर ग्रामीणों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ।
  • लंबे समय से अपने आशियाने के कानूनी हक का इंतजार कर रहे सरदारमल, लालुराम एवं रामलाल के चेहरे उस वक्त खुशी से खिल उठे, जब उन्हें शिविर में आवासीय पट्टे एवं प्रॉपर्टी पार्सल सौंपे गए।
  • दाखुडी बाई को वृद्धावस्था पेंशन का पीपीओ प्रदान किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
ग्रामीणों को मिला आवास का अधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत की सौगात लेकर आए हैं। शिविरों में लोगों को आवास के अधिकार सहित राजस्व से जुड़े मामलों का हाथों हाथ निस्तारण होने से बड़ी राहत मिल रही हैं। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं का भी मौके पर लाभ मिल रहा है।

झाड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोदाणा में शुक्रवार को हुआ शिविर ग्रामीणों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ।

लंबे समय से अपने आशियाने के कानूनी हक का इंतजार कर रहे सरदारमल, लालुराम एवं रामलाल के चेहरे उस वक्त खुशी से खिल उठे, जब उन्हें शिविर में आवासीय पट्टे एवं प्रॉपर्टी पार्सल सौंपे गए।

दाखुडी बाई को वृद्धावस्था पेंशन का पीपीओ प्रदान किया गया। पेंशन की स्वीकृति मिलने से अब उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक तंगे का सामना नहीं करना पड़ेगा।

शंकरलाल को अटल पेंशन योजना से जोड़कर लाभान्वित किया गया।

शिविर में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे और कहा कि सरकार का एकमात्र लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति को बिना किसी परेशानी के उसका हक दिलाना है उन्होंने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार हर गरीब और वंचित वर्ग तक लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधवा महिला को मिला मकान का हक मावली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत महुड़ा में आयोजित शिविर विधवा महिला के लिए वरदान सिद्ध हुआ। महुड़ा निवासी रूपाबाई पत्नी स्व देवीलाल मेघवाल अपने मकान के पट्टे के लिए लंबे समय से इंतजार कर रही थी।

शुक्रवार को हुए शिविर के दौरान संज्ञान में आने पर उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे हाथों हाथ पट्टा जारी किया।

इससे महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पलाना खुर्द में आयोजित शिविर के दौरान रामा गायरी पुत्र डूला गायरी तथा दिनेश पुत्र वक्ता डांगी को भी मौके पर पट्टे प्रदान किए गए।