मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

कोटा में ट्रक से अवैध शराब पकड़ी

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में कार्रवाई

मुख्य बिंदु
  • आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन, निर्माण के विरूद्ध नियमित कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत सोमवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर कोटा में बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी निरोधक दल ने फोर सेल इन चंडीगढ़ अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप नाकाबंदी कर ट्रक से बरामद की।
  • जब्त अवैध शराब की अनुमानित लागत 30 लाख रूपए है।
  • आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त कोटा नरेश कुमार मालव, जिला आबकारी अधिकारी सरिता के सुपरविजन में प्रहराधिकारी जयपुर शहर दक्षिण, कैम्प कोटा दक्षिण नरेन्द्र सिंह साजू द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक की तलाषी ली गई।
  • ट्रक में 995 पेटियों में 47760 अवैध अंग्रेजी शराब ग्रांड पार्टी प्रिमियम वोडका 180 एमएल फोर सेल इन चंडीगढ़ ओनली बरामद की गई।
  • जब्त अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 30 लाख रूपए आंकी गई है।
WAf𝕏TGin🖨
कोटा में ट्रक से अवैध शराब पकड़ी

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन, निर्माण के विरूद्ध नियमित कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत सोमवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर कोटा में बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी निरोधक दल ने फोर सेल इन चंडीगढ़ अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप नाकाबंदी कर ट्रक से बरामद की। जब्त अवैध शराब की अनुमानित लागत 30 लाख रूपए है।

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त कोटा नरेश कुमार मालव, जिला आबकारी अधिकारी सरिता के सुपरविजन में प्रहराधिकारी जयपुर शहर दक्षिण, कैम्प कोटा दक्षिण नरेन्द्र सिंह साजू द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक की तलाषी ली गई।

ट्रक में 995 पेटियों में 47760 अवैध अंग्रेजी शराब ग्रांड पार्टी प्रिमियम वोडका 180 एमएल फोर सेल इन चंडीगढ़ ओनली बरामद की गई। जब्त अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 30 लाख रूपए आंकी गई है।

कार्रवाई में मौके से वाहन चालक संदीप कुमार निवासी हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई में ये रहे शामिल- अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई में डीईओ जोन कोटा परमानन्द पाटीदार, प्रहराधिकारी कोटा दक्षिण हंसराज, आबकारी निरीक्षक कोटा दक्षिण विपिन वेदजीत, आबकारी निरीक्षक रामगंजमंडी प्रदीप मीना, जमादार विजय सिंह, ज्ञान सिंह, प्रहलाद कुमार, जगदीश लाल, इन्दर सिंह, सिपाही पितराम मय जाब्ता शामिल रहे।