मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जिला शतरंज संघ उदयपुर के निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में सूचना

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | जिला शतरंज संघ, उदयपुर के निर्वाचन अधिकारी, एडवोकेट कुलदीप चौबीसा ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ की कार्यकारिणी के निर्वाचन वर्ष 2026–2030 हेतु निर्वाचन प्रक्रिया राजस्थान खेल (संघों का पंजीकरण, मान्यता एवं विनियमन) अधिनियम, 2005, राजस्थान खेल नियम, 2004 तथा जिला शतरंज संघ, उदयपुर के संविधान के अनुसार संचालित की जा रही है।
  • निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार संघ की वार्षिक साधारण सभा एवं निर्वाचन दिनांक 05 जुलाई 2026 (रविवार) को सायं 4:00 बजे होटल मेपल रेजीडेंस, सेक्टर-5, हिरण मगरी, उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे।
  • निर्वाचन अधिकारी, एडवोकेट कुलदीप चौबीसा, ने बताया कि संघ के अभिलेखों एवं संविधान के अनुसार मताधिकार प्राप्त सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है।
  • यदि किसी संबद्ध सदस्य क्लब को क्लब विवरण, अभिलेखों अथवा मतदान अधिकार संबंधी किसी तथ्य के संबंध में कोई आपत्ति, दावा अथवा अभ्यावेदन प्रस्तुत करना हो तो वह दिनांक 19 जून 2026 को सायं 5:00 बजे तक निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत कर सकता है।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर | जिला शतरंज संघ, उदयपुर के निर्वाचन अधिकारी, एडवोकेट कुलदीप चौबीसा ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ की कार्यकारिणी के निर्वाचन वर्ष 2026–2030 हेतु निर्वाचन प्रक्रिया राजस्थान खेल (संघों का पंजीकरण, मान्यता एवं विनियमन) अधिनियम, 2005, राजस्थान खेल नियम, 2004 तथा जिला शतरंज संघ, उदयपुर के संविधान के अनुसार संचालित की जा रही है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार संघ की वार्षिक साधारण सभा एवं निर्वाचन दिनांक 05 जुलाई 2026 (रविवार) को सायं 4:00 बजे होटल मेपल रेजीडेंस, सेक्टर-5, हिरण मगरी, उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे।

निर्वाचन अधिकारी, एडवोकेट कुलदीप चौबीसा, ने बताया कि संघ के अभिलेखों एवं संविधान के अनुसार मताधिकार प्राप्त सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। यदि किसी संबद्ध सदस्य क्लब को क्लब विवरण, अभिलेखों अथवा मतदान अधिकार संबंधी किसी तथ्य के संबंध में कोई आपत्ति, दावा अथवा अभ्यावेदन प्रस्तुत करना हो तो वह दिनांक 19 जून 2026 को सायं 5:00 बजे तक निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत कर सकता है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार: • आपत्तियाँ एवं दावे प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि – 19 जून 2026 • नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि – 02 जुलाई 2026 • नामांकन पत्रों की जांच – 03 जुलाई 2026 प्रातः 11:00 बजे • वैध नामांकनों की सूची का प्रकाशन – 03 जुलाई 2026 • नाम वापसी की अंतिम तिथि – 04 जुलाई 2026 • अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन – 04 जुलाई 2026 • मतदान – 05 जुलाई 2026 साँय 4 बजे।

• मतगणना एवं परिणाम घोषणा – मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबद्ध सदस्य क्लबों से अनुरोध किया है कि यदि कोई अभ्यावेदन, आपत्ति, दावा, नामांकन, नाम वापसी अथवा निर्वाचन संबंधी पत्राचार प्रस्तुत करना हो तो वह निर्धारित समयावधि में निर्वाचन अधिकारी को ही प्रस्तुत करें।