मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पहली हवाई उड़ान ने दिए सपनों को पंख, ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026’ बना 15 बच्चों के जीवन का यादगार सफर

मुख्य बिंदु
  • राउंड टेबल इंडिया की प्रेरणादायक पहल ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026’ (थ्ज्म्) के तहत वंचित वर्ग के 15 स्कूली बच्चों को एक ऐसे अनुभव से रूबरू कराया गया, जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।
  • इस विशेष यात्रा में कई बच्चों ने पहली बार ट्रेन में सफर किया, होटल में ठहरने का आनंद लिया और हवाई जहाज में उड़ान भरकर अपने सपनों को नई ऊंचाई दी।
  • इस अविस्मरणीय यात्रा के दौरान बच्चों के उत्साह और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए चेयरमैन कुणाल बागरेचा, कम्युनिटी सर्विस कन्वीनर सीमंत अग्रवाल तथा हर्षित कोठारी स्वयं उनके साथ मौजूद रहे।
  • उनकी मौजूदगी ने बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया और पूरे सफर को और भी यादगार बना दिया।
  • यात्रा के दौरान बच्चों को शिक्षा, मनोरंजन और प्रेरणा से भरपूर कई गतिविधियों का अनुभव कराया गया।
  • बच्चों ने राजस्थान विधानसभा का भ्रमण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और शासन-प्रणाली की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
WAf𝕏TGin🖨
पहली हवाई उड़ान ने दिए सपनों को पंख, ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026’ बना 15 बच्चों के जीवन का यादगार सफर

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया की प्रेरणादायक पहल ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026’ (थ्ज्म्) के तहत वंचित वर्ग के 15 स्कूली बच्चों को एक ऐसे अनुभव से रूबरू कराया गया, जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। इस विशेष यात्रा में कई बच्चों ने पहली बार ट्रेन में सफर किया, होटल में ठहरने का आनंद लिया और हवाई जहाज में उड़ान भरकर अपने सपनों को नई ऊंचाई दी।

इस अविस्मरणीय यात्रा के दौरान बच्चों के उत्साह और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए चेयरमैन कुणाल बागरेचा, कम्युनिटी सर्विस कन्वीनर सीमंत अग्रवाल तथा हर्षित कोठारी स्वयं उनके साथ मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया और पूरे सफर को और भी यादगार बना दिया।

यात्रा के दौरान बच्चों को शिक्षा, मनोरंजन और प्रेरणा से भरपूर कई गतिविधियों का अनुभव कराया गया। बच्चों ने राजस्थान विधानसभा का भ्रमण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और शासन-प्रणाली की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। वहीं तारामंडल (प्लेनेटेरियम) में अंतरिक्ष की रहस्यमयी दुनिया को करीब से देखा और विज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासा को नई दिशा दी।

इसके अलावा बच्चों ने हाउस ऑफ प्ले में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। शानदार भोजन, होटल में ठहरने और बेहतरीन आतिथ्य का अनुभव भी उनके लिए बिल्कुल नया और रोमांचकारी रहा।

यात्रा का सबसे भावुक और उत्साहपूर्ण क्षण तब आया जब बच्चों ने जयपुर से उदयपुर तक हवाई यात्रा की। विमान में बैठकर आसमान की ऊंचाइयों को छूने का अनुभव उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं था। बच्चों के चेहरों पर झलकती खुशी और उत्साह इस पहल की सफलता को बयां कर रहे थे।

राउंड टेबल इंडिया की यह पहल केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने और उन्हें बड़े लक्ष्य देखने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। यह संदेश देती है कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, हर बच्चे को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का अवसर मिलना चाहिए।

“फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026” ने साबित कर दिया कि छोटी-सी पहल भी किसी बच्चे के जीवन में बड़े बदलाव और नई उम्मीदों की उड़ान भर सकती है, क्योंकि हर बच्चा आसमान छूने का हकदार है।