मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी में दिखी विकसित भारत की झलक

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने स्थापित किए विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम - प्रभारी मंत्री तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन, किया अवलोकन

WAf𝕏TGin🖨
‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ प्रदर्शनी में दिखी विकसित भारत की झलक

उदयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण केका शुभारंभ शुक्रवार को सूचना केंद्र सभागार में राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री तथा जिले के प्रभारी श्री हेमंत मीणा ने किया।

प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रभारी मंत्री श्री मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी प्रयास किया गया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा ऐसी प्रदर्शनी आमजन को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से रूबरू कराने का प्रभावी माध्यम हैं।

इस अवसर पर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, समाजसेवी प्रमोद सामर, गजपाल सिंह राठौड़, निवर्तमान उपमहापौर पारस सिंघवी, दीपक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में उपनिदेशक जनसंपर्क गौरीकांत शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदर्शनी की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास परियोजनाओं, जनहितकारी कार्यक्रमों तथा उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है, जिससे आमजन को सरकार की कल्याणकारी पहलों की जानकारी मिल सके।

प्रदर्शनी के शुभारंभ के बाद अतिथियों ने विभिन्न प्रदर्श पैनलों का अवलोकन किया तथा प्रदर्शित सामग्री की सराहना की। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।