मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

प्रकृति, संस्कृति और साहसिक अनुभवों का संगम बना मनाली शैक्षणिक भ्रमण शिविर

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय शैक्षिक भ्रमण हाइक शिविर 1 से 5 जून 2026 तक रोवर रेंजर के लिए एवं 6 से 10 जून 2026 तक स्काउटर गाइडर के लिए मनाली में आयोजित किया।
  • इसमें राजस्थान से संपूर्ण जिले के रोवर व रेंजर एवं स्काउटर गाइडर प्रतिभागिता कर रहे हैं।
  • सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा उदयपुर ने बताया कि शिविर में उदयपुर जिले से मीनाक्षी दया राउमावि मादडी फलासिया, ज्योति बाला शर्मा राउमावि अंबा माता, सोनिका वर्मा राउमावि बछार, सेजल पालीवाल उर्मिला वैष्णव एनी बेसेंट ओपन रेंजर टीम एवं सुरेश कुमार प्रजापत उदय ओपन क्रू ,लक्ष्मण सिंह राउमावि मेहरो का गुड़ा सहभागिता कर रहे हैं।
WAf𝕏TGin🖨
प्रकृति, संस्कृति और साहसिक अनुभवों का संगम बना मनाली शैक्षणिक भ्रमण शिविर

उदयपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय शैक्षिक भ्रमण हाइक शिविर 1 से 5 जून 2026 तक रोवर रेंजर के लिए एवं 6 से 10 जून 2026 तक स्काउटर गाइडर के लिए मनाली में आयोजित किया। इसमें राजस्थान से संपूर्ण जिले के रोवर व रेंजर एवं स्काउटर गाइडर प्रतिभागिता कर रहे हैं।

सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा उदयपुर ने बताया कि शिविर में उदयपुर जिले से मीनाक्षी दया राउमावि मादडी फलासिया, ज्योति बाला शर्मा राउमावि अंबा माता, सोनिका वर्मा राउमावि बछार, सेजल पालीवाल उर्मिला वैष्णव एनी बेसेंट ओपन रेंजर टीम एवं सुरेश कुमार प्रजापत उदय ओपन क्रू ,लक्ष्मण सिंह राउमावि मेहरो का गुड़ा सहभागिता कर रहे हैं।

राज्य स्तरीय शैक्षणिक भ्रमण/हाइक शिविर हर वर्ष जून माह में अलग-अलग राज्य में लगाया जाता है इस शिविर का उद्देश्य सभी संभागियों को राज्य की संस्कृति एवं खान-पान से रुबरु करवाना होता है इस वर्ष शिविर मनाली शिलांग वैली में आयोजित किया जा रहा है जिसमें राजस्थान के सभी जिले से संभागी सहभागिता कर रहे।

सी ओ स्काउट सुनील कुमार सोनी उदयपुर ने बताया कि संभागियों को सिलांग वेली, अंजनेश्वर महादेव, सिलांग एडवेंचर ग्रांट, मणिकरण गुरुद्वारा, शिव पार्वती मंदिर, राम मंदिर, रोहतांग पास, अटल टनल, शिशु विलेज, कोकसर,कुल्लू, वरिष्ठ टेंपल हडीमवा टेंपल,माल रोड, लोकल मार्केट का भ्रमण करवाया गया।

शिविर की शुरुआत स्काउट गाइड ध्वजारोहण से की गई उसके पश्चात सभी संभागीयो का आपस में एक दूसरे के साथ परिचय एवं शिविर में उपस्थित स्टाफ का परिचय करवाया गया इस शिविर में सुबह से लेकर शाम तक सभी स्थानों का भ्रमण करवा कर मनाली की खूबसूरत वादियों के नजारो को दिखाया गया।