मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वैदिक मैथ्स से तेज होगी सोच और गणना शक्ति, कौशल विकास केंद्र की पहल बनी विद्यार्थियों के लिए वरदान

मुख्य बिंदु
  • आचार्य अमर सिंह कौशल विकास केंद्र में आयोजित वैदिक मैथ्स कार्यशाला विद्यार्थियों के बौद्धिक और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।
  • कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को गणितीय गणनाओं को सरल, तेज और प्रभावी तरीके से करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनकी शैक्षणिक क्षमता के साथ-साथ तार्किक सोच का भी विकास हो रहा है।
  • श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी वीरेंद्र डांगी ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी में संस्कार, सेवा और समर्पण के मूल्यों का विकास करना भी है।
  • इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल भी सीख सकें।
WAf𝕏TGin🖨
वैदिक मैथ्स से तेज होगी सोच और गणना शक्ति, कौशल विकास केंद्र की पहल बनी विद्यार्थियों के लिए वरदान

उदयपुर। आचार्य अमर सिंह कौशल विकास केंद्र में आयोजित वैदिक मैथ्स कार्यशाला विद्यार्थियों के बौद्धिक और कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को गणितीय गणनाओं को सरल, तेज और प्रभावी तरीके से करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनकी शैक्षणिक क्षमता के साथ-साथ तार्किक सोच का भी विकास हो रहा है।

श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी वीरेंद्र डांगी ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी में संस्कार, सेवा और समर्पण के मूल्यों का विकास करना भी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल भी सीख सकें।

कार्यशाला में वैदिक मैथ्स का प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक लोकेश जैन ने बताया कि वैदिक गणित विद्यार्थियों की गणना गति को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी एकाग्रता, स्मरण शक्ति, लॉजिकल रीजनिंग और क्रिटिकल थिंकिंग को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि वैदिक मैथ्स की तकनीकें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक हैं।

ट्रस्ट के संयुक्त महामंत्री मान सिंह रांका ने कहा कि संस्था युवाओं के व्यक्तित्व विकास और कौशल संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे युवा आत्मविश्वासी, सक्षम और प्रतिस्पर्धी बन सकें।

कार्यशाला में शामिल विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गणितीय तकनीकों का अभ्यास किया और वैदिक मैथ्स को अपने अध्ययन में उपयोगी बताया। यह कार्यशाला विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल विकास का एक प्रभावी मंच प्रदान कर रही है।