मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पीएफसी एज्यूकेशन में एसीसीए इंडिया के धु्रव रघुवंशी का प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित

मुख्य बिंदु
  • पीएफसी एज्यूकेशन में विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक विशेष सेशन का आयोजन किया गया।
  • इस अवसर पर धु्रव रघुवंशी( बिजनेस रिलेशनशीप मेनेजर एसीसरए इंडियां) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
  • संस्थान की डायरेक्टर मिनाक्षी भेरवानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों को एक नई दृष्टि और स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया।
  • सेशन के दौरान रघुवंशी ने एसीसीए के महत्व, उसकी वैश्विक मान्यता और करियर में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।
  • उन्होंने एसीसीए कोर्स में हाल ही में हुए बदलावों, एग्जाम पैटर्न, स्किल्स की आवश्यकता और इंडस्ट्री की वर्तमान मांगों के बारे में भी गहन जानकारी दी।
  • उनके द्वारा साझा की गई जानकारी छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुई, क्योंकि इससे उन्हें एसीसीए के प्रति अपनी समझ को और मजबूत करने का अवसर मिला।
WAf𝕏TGin🖨
पीएफसी एज्यूकेशन में एसीसीए इंडिया के धु्रव रघुवंशी का प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित

उदयपुर। पीएफसी एज्यूकेशन में विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक विशेष सेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धु्रव रघुवंशी( बिजनेस रिलेशनशीप मेनेजर एसीसरए इंडियां) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान की डायरेक्टर मिनाक्षी भेरवानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों को एक नई दृष्टि और स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया।

सेशन के दौरान रघुवंशी ने एसीसीए के महत्व, उसकी वैश्विक मान्यता और करियर में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एसीसीए कोर्स में हाल ही में हुए बदलावों, एग्जाम पैटर्न, स्किल्स की आवश्यकता और इंडस्ट्री की वर्तमान मांगों के बारे में भी गहन जानकारी दी। उनके द्वारा साझा की गई जानकारी छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुई, क्योंकि इससे उन्हें एसीसीए के प्रति अपनी समझ को और मजबूत करने का अवसर मिला।

इस इंटरैक्टिव सेशन की खास बात यह रही कि रघुवंशी ने छात्रों के सभी प्रश्नों और शंकाओं को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें सरल भाषा में स्पष्ट किया। चाहे बात कोर्स स्ट्रक्चर की हो, एग्जाम तैयारी की रणनीति की हो या फिर करियर ग्रोथ के अवसरों की हर विषय पर उन्होंने छात्रों को प्रैक्टिकल और रियल-लाइफ इनसाइट्स दिए। इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा और उनके मन में मौजूद कई कंफ्यूजन दूर हुए।

उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर छात्रों को यह भी समझाया कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि सही स्किल्स, कम्युनिकेशन और प्रोफेशनल एप्रोच भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। एसीसीएजैसे प्रोफेशनल कोर्स के माध्यम से छात्र न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन करियर बना सकते हैं। उन्होंने छात्रों को लगातार सीखते रहने, अपडेट रहने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

पीएफसी एज्यूकेशन के सभी छात्रों ने इस सेशन में सक्रिय रूप से भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ इसे अटेंड किया। सेशन के दौरान छात्रों की भागीदारी और उत्सुकता यह दर्शाती है कि वे अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं और सही मार्गदर्शन पाने के लिए तत्पर हैं।

कार्यक्रम के अंत में पीएफसी एज्यूकेशन की ओर से धु्रव रघुवंशी का आभार व्यक्त किया गया और उनके मूल्यवान समय एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया गया। इस तरह के सेशन संस्थान में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

यह सेशन न केवल जानकारीपूर्ण रहा, बल्कि छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव भी बना, जिसने उन्हें अपने करियर लक्ष्यों की ओर आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।