मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भीषण गर्मी में पक्षी प्रेमियों ने लगाए परिंडे:  राजस्थान समाज सेवा संस्थान का अभियान

मुख्य बिंदु
  • भीषण गर्मी में पक्षियों की सेवा के लिए राजस्थान समाज सेवा संस्थान का परिंडा अभियान सोमवार को भी जारी रहा।
  • संस्थान की तरफ से आमजन को निशुल्क परिंडे उपलब्ध करवाए जा रहे है।
  • गर्मी के सीजन में परिंडा अभियान जारी रहेगा।
  • संस्थान कोषाध्यक्ष रीना जैन ने बताया कि बड़गांव, देवाली और आयड़ क्षेत्र में संस्थान की तरफ से पक्षी प्रेमियों को निशुल्क परिंडे उपलब्ध करवाए गए।
  • पक्षी प्रेमियों ने परिंडे लगाकर नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली है।
  • संस्थान की उपाध्यक्ष मंजूलता ने बताया कि सरकारी स्कूलों में भी निशुल्क परिंडे उपलब्ध करवाए जा रहे है।
WAf𝕏TGin✉🖨
भीषण गर्मी में पक्षी प्रेमियों ने लगाए परिंडे:  राजस्थान समाज सेवा संस्थान का अभियान

उदयपुर। भीषण गर्मी में पक्षियों की सेवा के लिए राजस्थान समाज सेवा संस्थान का परिंडा अभियान सोमवार को भी जारी रहा। संस्थान की तरफ से आमजन को निशुल्क परिंडे उपलब्ध करवाए जा रहे है। गर्मी के सीजन में परिंडा अभियान जारी रहेगा।

संस्थान कोषाध्यक्ष रीना जैन ने बताया कि बड़गांव, देवाली और आयड़ क्षेत्र में संस्थान की तरफ से पक्षी प्रेमियों को निशुल्क परिंडे उपलब्ध करवाए गए।

पक्षी प्रेमियों ने परिंडे लगाकर नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली है। संस्थान की उपाध्यक्ष मंजूलता ने बताया कि सरकारी स्कूलों में भी निशुल्क परिंडे उपलब्ध करवाए जा रहे है।

अभियान के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जसवतंगढ़ गोगुंदा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सूरण और राजकीय प्राथमिक विद्यालय रत्ना कलाई में अध्यापकों और बच्चों ने परिंडे लगाए।

स्कूल के आसपास रहने वाले बच्चो ने छुटिृटयों के दिनों में भी नियमित पानी भरने का जिम्मा भी लिया है।