मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

समता युवा संघ, उदयपुर ने बापू बाजार में शुरू किया निःशुल्क जल सेवा केंद्र

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से *समता युवा संघ, उदयपुर* द्वारा _"अमृतम् – सेवा का विस्तार"_ अभियान का शुभारंभ शुक्रवार प्रातः 10 बजे टी ज्वैलर्स, बापू बाजार, उदयपुर के समीप किया गया।
  • नवकार महामंत्र के जाप के साथ प्रारंभ हुए इस जल सेवा केंद्र के शुभारंभ अवसर पर साधुमार्गी जैन संघ की चारों इकाइयों के पदाधिकारी एवं समता युवा संघ, उदयपुर के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
  • शुभारंभ के समय “राम गुरु की जयजयकार” और “हर्ष हर्ष जय” के जयघोष से पूरा बापू बाजार गूंज उठा।
  • इस मुहीम में *मध्य बापू बाज़ार एसोसिएशन* का भी सहयोग रहा समता युवा संघ, उदयपुर के सदस्य पूरे दिन बापू बाजार में एकत्रित समाजजनों के साथ मिलकर राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराते रहे।
  • आयोजकों ने बताया कि यह सेवा पूरे ग्रीष्म ऋतु में नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि गर्मी में किसी को भी प्यास से परेशान न होना पड़े।
  • समता युवा संघ, उदयपुर समय-समय पर सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है।
WAf𝕏TGin🖨
समता युवा संघ, उदयपुर ने बापू बाजार में शुरू किया निःशुल्क जल सेवा केंद्र

उदयपुर | भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से *समता युवा संघ, उदयपुर* द्वारा _"अमृतम् – सेवा का विस्तार"_ अभियान का शुभारंभ शुक्रवार प्रातः 10 बजे टी ज्वैलर्स, बापू बाजार, उदयपुर के समीप किया गया।  

नवकार महामंत्र के जाप के साथ प्रारंभ हुए इस जल सेवा केंद्र के शुभारंभ अवसर पर साधुमार्गी जैन संघ की चारों इकाइयों के पदाधिकारी एवं समता युवा संघ, उदयपुर के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शुभारंभ के समय “राम गुरु की जयजयकार” और “हर्ष हर्ष जय” के जयघोष से पूरा बापू बाजार गूंज उठा।  

इस मुहीम में *मध्य बापू बाज़ार एसोसिएशन* का भी सहयोग रहा
समता युवा संघ, उदयपुर के सदस्य पूरे दिन बापू बाजार में एकत्रित समाजजनों के साथ मिलकर राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराते रहे। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा पूरे ग्रीष्म ऋतु में नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि गर्मी में किसी को भी प्यास से परेशान न होना पड़े।  

समता युवा संघ, उदयपुर समय-समय पर सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। आगामी दिनों में संघ द्वारा उदयपुर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इसी प्रकार के प्याऊ स्थापित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।  

समता युवा संघ, देशभर में 250 से अधिक इकाइयों वाला साधुमार्गी जैन संघ की एक सक्रिय धार्मिक युवा इकाई है, जो सेवा, संस्कार और समाज कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत है।