मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बंगाल पांडिचेरी असम में ऐतिहासिक विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भव्य विजय उत्सव

मुख्य बिंदु
  • देश के पांच राज्यों में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा सुरजपोल चौराहे पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया।
  • इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर हर्षोल्लास व्यक्त किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
  • कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, प्रदेश, जिला, मण्डल एवं मोर्चा पदाधिकारी, पार्षदगण सहित वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • पूरे वातावरण में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।
  • जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।
  • उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।
WAf𝕏TGin🖨
बंगाल पांडिचेरी असम में ऐतिहासिक विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया भव्य विजय उत्सव

उदयपुर। देश के पांच राज्यों में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा सुरजपोल चौराहे पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर हर्षोल्लास व्यक्त किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, प्रदेश, जिला, मण्डल एवं मोर्चा पदाधिकारी, पार्षदगण सहित वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री के नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।

मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा शहर विधायक ताराचंद जैन पूर्व महापौर रजनी डांगी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अतुल चंडालिया जिला उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत दिग्विजय श्रीमाली किरण तातेड जगदीश शर्मा शम्भू गमेती जिला मंत्री गिरीश शर्मा अशोक शर्मा मण्डल अध्यक्ष विजय आहुजा प्रताप सिंह राठौड़ मुकेश जोशी रणजीत दिगपाल कन्हैया वैष्णव मोहन पटेल महेश गोस्वामी अमृत मेनारिया पूर्व जिला महामंत्री किरण जैन लवदेव बागड़ी गोपाल कुंवर शक्तावत शैलेन्द्र चौहान दीपक बोलिया पिंकी मंडावत विजय लक्ष्मी कुमावत कुंतल जोशी आदि वरिष्ठ पदाधिकारी पार्षद गण मण्डल पदाधिकारी मोर्चा पदाधिकारी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।