मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अंजुमन तालीमुल इस्लाम उदयपुर की जनरल हाउस की बैठक संपन्न

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | अंजुमन तालीमुल इस्लाम द्वारा आज आयोजित जनरल हाउस मीटिंग में वर्ष 2025–2026 की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा सर्वसम्मति से बजट पारित किया गया।
  • इसके साथ ही वर्ष 2026–2027 के लिए विकास का विस्तृत रोडमैप और नई रणनीति भी तैयार की गई।
  • बैठक का मुख्य उद्देश्य 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की आय-व्यय का पारदर्शी लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखना और आगामी वर्ष की योजनाओं पर चर्चा करना रहा।
  • इस दौरान संस्था की आवक (आय) और जावक (खर्च) का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा भविष्य के संभावित आय स्रोतों और खर्चों की रूपरेखा भी साझा की गई।
  • शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत अंजुमन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 20 आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को गोद लेने की घोषणा की।
  • इन बच्चों की शिक्षा सहित अन्य आवश्यक खर्चों की पूरी जिम्मेदारी अंजुमन द्वारा वहन की जाएगी।
WAf𝕏TGin🖨
अंजुमन तालीमुल इस्लाम उदयपुर की जनरल हाउस की बैठक संपन्न

उदयपुर | अंजुमन तालीमुल इस्लाम द्वारा आज आयोजित जनरल हाउस मीटिंग में वर्ष 2025–2026 की वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा सर्वसम्मति से बजट पारित किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2026–2027 के लिए विकास का विस्तृत रोडमैप और नई रणनीति भी तैयार की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की आय-व्यय का पारदर्शी लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष रखना और आगामी वर्ष की योजनाओं पर चर्चा करना रहा। इस दौरान संस्था की आवक (आय) और जावक (खर्च) का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा भविष्य के संभावित आय स्रोतों और खर्चों की रूपरेखा भी साझा की गई।

शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के तहत अंजुमन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 20 आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को गोद लेने की घोषणा की। इन बच्चों की शिक्षा सहित अन्य आवश्यक खर्चों की पूरी जिम्मेदारी अंजुमन द्वारा वहन की जाएगी। सेक्रेटरी जनाब मुस्तफा शेख ने कहा कि इस पहल से गोद लिए गए बच्चों को भविष्य में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी और वे बेहतर शिक्षा के साथ तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।

बैठक में सामाजिक सुधार पर विशेष जोर देते हुए निकाह को सादगीपूर्ण बनाने, बैंड-बाजों और अनावश्यक खर्चों को रोकने की अपील की गई। साथ ही शहर के सभी मोहल्लों में नशा बेचने और करने वालों के खिलाफ प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया।

सदर जनाब मुख्तार कुरेशी सहित पूरी कार्यकारिणी ने संस्था को नई दिशा देने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने बताया कि अंजुमन की संपत्तियों के बेहतर उपयोग के लिए नए मॉडल विकसित किए जा रहे हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आएगा।

बैठक में सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए, जिनके आधार पर भविष्य की योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही संकेत दिए गए कि समाज की बेहतरी के लिए जल्द ही कुछ सख्त और प्रभावी नियम लागू किए जाएंगे।

इस अवसर पर नायाब सदर फारूक कुरेशी, जॉइंट सेक्रेटरी इज़हार हुसैन, काबीना मेंबर आदिल शेख, एडवोकेट शहज़्ज़ाद, मोहम्मद तौकीर, फिरोज बशीर, अनीस अब्बासी, तनवीर चिश्ती, फखरुद्दीन शेख, अनीस रज़ा, हिदायतुल्लाह सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अंत में जनरल हाउस मेंबर्स ने एक स्वर में अंजुमन के कार्यों का समर्थन करते हुए भविष्य में भी समाज के विकास के लिए साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया अंत मे अब्दुल लतीफ साहब ने मीटिंग में शिरकत करने वाले सभी मेम्बरों को अपनी तरफ से इस्लामी किताब तोहफे में दी