मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भोपाल में चमकी उदयपुर की प्रतिभाः

काजल वैष्णव ने इंटर-यूनिवर्सिटी जू-जित्सू में जीता रजत

मुख्य बिंदु
  • शहर की उभरती खिलाड़ी काजल वैष्णव ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय जू-जित्सू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम कर उदयपुर का गौरव बढ़ाया है।
  • यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
  • द रे मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस पॉइंट एकेडमी के मुख्य कोच ललित वैरागी ने बताया कि काजल वैष्णव ने जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
  • काजल, श्री रणछोड़ दास वैष्णव की सुपुत्री हैं और रेबारियो का गुड्डा क्षेत्र की निवासी हैं।
  • काजल ‘द रे मार्शल आर्ट्स एकेडमी’ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और लगातार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बना रही हैं।
  • उनकी इस सफलता से खेल प्रेमियों और समाजजनों में हर्ष का माहौल है।
WAf𝕏TGin🖨
भोपाल में चमकी उदयपुर की प्रतिभाः

उदयपुर। शहर की उभरती खिलाड़ी काजल वैष्णव ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय जू-जित्सू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम कर उदयपुर का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

द रे मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस पॉइंट एकेडमी के मुख्य कोच ललित वैरागी ने बताया कि काजल वैष्णव ने जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। काजल, श्री रणछोड़ दास वैष्णव की सुपुत्री हैं और रेबारियो का गुड्डा क्षेत्र की निवासी हैं।

काजल ‘द रे मार्शल आर्ट्स एकेडमी’ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और लगातार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बना रही हैं। उनकी इस सफलता से खेल प्रेमियों और समाजजनों में हर्ष का माहौल है।

गौरतलब है कि एकेडमी के खिलाड़ी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। एकेडमी का उद्देश्य खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। काजल की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन, कोचिंग स्टाफ एवं खेल प्रशिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।