मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वृद्धाश्रम के लिए भूमि पूजन करके स्थापना दिवस मनाया 

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर – स्वतंत्रता सेनानी मास्टर किशनलाल वर्मा सेवा ट्रस्ट ग्राम रामबास पई गिर्वा की ओर से संचालित कुसुम देवी वर्मा वृद्धाश्रम निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्य सरपंच देवीलाल भगोरा, पंडित सत्यनारायण चौबीसा, संरक्षक कुंवरविजय सिंह कच्छवाहा, अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।
  • ट्रस्ट अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि इस युग में अनेक पिता माता समान बड़े बुजुर्ग वृद्धजन सेवा के अभाव में दुःखी परेशान प्रताड़ित है।
  • उनके उचित रहन सहन खानपान आवास के लिए ट्रस्ट दो बीघा जमीन में आधुनिक प्राकृतिक वृद्धाश्रम का निर्माण जन समाज धर्म के आर्थिक सहयोग से आगामी एक वर्ष में पूरा कर लेगा इसके लिए आज नींव पूजन के साथ ही निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है ।
  • इस अवसर पर पई ग्राम गिर्वा के अनेक जन समाज धर्म सेवी श्रेष्ठिजन आदि उपस्थित थे ।
  • सभी ने क्षेत्र में वृद्धाश्रम खुलने की खुशी जाहिर करते हुए बताया कि ट्रस्ट अध्यक्ष शिक्षक प्रमोद वर्मा वृद्धजनों की सेवा सहायता करने वाले इस युग के “ श्रवणकुमार ”हैं।
WAf𝕏TGin🖨
वृद्धाश्रम के लिए भूमि पूजन करके स्थापना दिवस मनाया 

उदयपुर – स्वतंत्रता सेनानी मास्टर किशनलाल वर्मा सेवा ट्रस्ट ग्राम रामबास पई गिर्वा की ओर से संचालित कुसुम देवी वर्मा वृद्धाश्रम निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्य सरपंच देवीलाल भगोरा, पंडित सत्यनारायण चौबीसा, संरक्षक कुंवरविजय सिंह कच्छवाहा, अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।

ट्रस्ट अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि इस युग में अनेक पिता माता समान बड़े बुजुर्ग वृद्धजन सेवा के अभाव में दुःखी परेशान प्रताड़ित है। उनके उचित रहन सहन खानपान आवास के लिए ट्रस्ट दो बीघा जमीन में आधुनिक प्राकृतिक वृद्धाश्रम का निर्माण जन समाज धर्म के आर्थिक सहयोग से आगामी एक वर्ष में पूरा कर लेगा इसके लिए आज नींव पूजन के साथ ही निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है ।

इस अवसर पर पई ग्राम गिर्वा के अनेक जन समाज धर्म सेवी श्रेष्ठिजन आदि उपस्थित थे । सभी ने क्षेत्र में वृद्धाश्रम खुलने की खुशी जाहिर करते हुए बताया कि ट्रस्ट अध्यक्ष शिक्षक प्रमोद वर्मा वृद्धजनों की सेवा सहायता करने वाले इस युग के “ श्रवणकुमार ”हैं। जिन्होंने वृद्धजनों की सेवा का साहसिक सराहनीय सेवाकार्य का परोपकारी बीड़ा उठाया है।

यह जानकारी ट्रस्ट संरक्षक कुंवरविजय सिंह कच्छवाहा ने दी।