मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर भामाशाह सम्मान एवं डॉ. विश्वास बाहेती द्वारा वार्ता

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर | जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर ग्रुप की मासिक बैठक में 44 भामाशाहों का सम्मान किया गया तथा डॉ.
  • विश्वास बाहेती द्वारा यूरोलॉजी (पेशाब संबंधी समस्याओं) पर प्रभावी वार्ता आयोजित की गई।
  • मीडिया प्रभारी प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की मीटिंग का प्रारंभ हास्य योग, नवकार महामंत्र जाप, ग्रुप प्रार्थना एवं फेडरेशन सूत्र के साथ किया गया।
  • नलवाया ने अक्षय तृतीया, मासिक जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह वाले सदस्यों तथा सभी भामाशाहों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 के 12 मासिक दौरान ग्रुप एवं भामाशाहों के सहयोग से 14 लाख 27 हजार रुपये की 177 सेवा गतिविधियाँ संपन्न की गईं।
  • इनमें गौतम कुमार नागोरी, शांति लाल मेहता, कमल कोठारी, अनिल चपलोत, राजेंद्र कुमार खोखावत, विमला सोनी, प्रभा जैन, अशोक कुमार नागोरी, नरेंद्र सेठ एवं सूरजमल पोरवाल का विशेष सहयोग रहा।
  • अध्यक्ष ने सभी का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
WAf𝕏TGin🖨
जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर भामाशाह सम्मान एवं डॉ. विश्वास बाहेती द्वारा वार्ता

उदयपुर | जैन सोशल ग्रुप 'मेन' उदयपुर ग्रुप की मासिक बैठक में 44 भामाशाहों का सम्मान किया गया तथा डॉ. विश्वास बाहेती द्वारा यूरोलॉजी (पेशाब संबंधी समस्याओं) पर प्रभावी वार्ता आयोजित की गई।

मीडिया प्रभारी प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की मीटिंग का प्रारंभ हास्य योग, नवकार महामंत्र जाप, ग्रुप प्रार्थना एवं फेडरेशन सूत्र के साथ किया गया।

ग्रुप अध्यक्ष के.एस. नलवाया ने अक्षय तृतीया, मासिक जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह वाले सदस्यों तथा सभी भामाशाहों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 के 12 मासिक दौरान ग्रुप एवं भामाशाहों के सहयोग से 14 लाख 27 हजार रुपये की 177 सेवा गतिविधियाँ संपन्न की गईं।

इनमें गौतम कुमार नागोरी, शांति लाल मेहता, कमल कोठारी, अनिल चपलोत, राजेंद्र कुमार खोखावत, विमला सोनी, प्रभा जैन, अशोक कुमार नागोरी, नरेंद्र सेठ एवं सूरजमल पोरवाल का विशेष सहयोग रहा।

अध्यक्ष ने सभी का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।

अध्यक्ष ने आगे बताया कि परिंडा वितरण कार्यक्रम रविवार को फतहसागर पाल-फिश एक्वेरियम के पास प्रातः 7:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें सभी आमंत्रित हैं।

साथ ही, 31 मार्च को महावीर जयंती पर छाछ वितरण कार्यक्रम के सहयोगियों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने सभी सदस्यों से निवेदन किया कि 26 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ सदस्य श्री हिम्मत बोलिया के सुपुत्र स्व. विकास की पुण्यतिथि पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में अपने बच्चों को प्रोत्साहित कर अधिक से अधिक दान कराएँ।

ग्रुप की यात्रा हेतु संयोजक कमल कोठारी को टूर ऑपरेटर से बात कर विस्तृत जानकारी ग्रुप में साझा करने को कहा गया।

सह-सचिव राजेंद्र जी खोखावत द्वारा मासिक जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह वाले सदस्यों का माल्यार्पण, ऊपरना, फूल एवं गिफ्ट से सम्मान किया गया। इसी क्रम में 44 भामाशाहों का ऊपरना एवं मोमेंटो से स्वागत हुआ।

विशिष्ट अतिथि डॉ. विश्वास बाहेती का ऊपरना एवं मोमेंटो से स्वागत कर वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया। डॉ. विश्वास ने पेशाब संबंधी समस्याओं पर जानकारी देकर सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम का संचालन ग्रुप सचिव गौतम कुमार नागोरी ने किया। अंत में उपाध्यक्ष कमल कोठारी ने सभी का धन्यवाद देते हुए राष्ट्रगान के लिए आमंत्रित किया। राष्ट्रगान के बाद मीटिंग समाप्ति की घोषणा की गई।