मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

स्थापना दिवस पर पर्यावरण जागरूकता हेतु फतेहसागर पर साइकिल रैली आयोजित

मुख्य बिंदु
  • भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पर्यावरण जागरूकता को लेकर फतेहसागर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
  • रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना था।
  • साइकिल रैली का शुभारंभ जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद सामर त्रिदिवसीय स्थापना समारोह कार्यक्रम के संयोजक दिग्विजय श्रीमाली मंडल अध्यक्ष रंजीत दिगपाल के मुख्य आतिथय में हुआ।
  • मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि साइकिल रैली में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंवार पूर्व पार्षद लवदेव बागड़ी मनोज साहू इंद्रजीत सिंह विषावत गौरव शर्मा जितेंद्र गुर्जर आदि युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण बचाने, प्लास्टिक मुक्त उदयपुर बनाने तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पर्यावरण जागरूकता को लेकर फतेहसागर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना था।

साइकिल रैली का शुभारंभ जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद सामर त्रिदिवसीय स्थापना समारोह कार्यक्रम के संयोजक दिग्विजय श्रीमाली मंडल अध्यक्ष रंजीत दिगपाल के मुख्य आतिथय में हुआ।

मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि साइकिल रैली में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पंवार पूर्व पार्षद लवदेव बागड़ी मनोज साहू इंद्रजीत सिंह विषावत गौरव शर्मा जितेंद्र गुर्जर आदि युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण बचाने, प्लास्टिक मुक्त उदयपुर बनाने तथा जल संरक्षण का संदेश दिया।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “पर्यावरण बचाओ”, “स्वच्छ उदयपुर – हरित उदयपुर” जैसे संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।

युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा, समर्पण और समाज जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रैली का समापन फतेहसागर पर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।