मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अंजुमन महिला विंग की बैठक, मेहंदी कैंप घोषणा

मुख्य बिंदु
  • अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर के अंतर्गत महिला विंग “अंजुमन रिफअतुन निसा” की द्वितीय बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
  • यह कमेटी विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए गठित की गई है, जिसमें समाज की शिक्षित एवं हुनरमंद महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।
  • बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।
  • इस अवसर पर अंजुमन के सदर मुख्तार कुरैशी, नायब सदर फारूक कुरैशी, सेक्रेट्री एडवोकेट मुस्तफा शेख, जॉइन्ट सेक्रेट्री इज़हार हुसैन, कमेटी कोऑर्डिनेटर मोहम्मद अनीस अब्बासी, को-कोऑर्डिनेटर इकरा फातिमा, एडवोकेट रुबीना सहित अंजुमन के अन्य पदाधिकारी एवं महिला विंग की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
  • इसी क्रम में कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मेहंदी आर्ट समर कैंप” आयोजित करने की घोषणा की गई है।
WAf𝕏TGin🖨
अंजुमन महिला विंग की बैठक, मेहंदी कैंप घोषणा

उदयपुर। अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर के अंतर्गत महिला विंग “अंजुमन रिफअतुन निसा” की द्वितीय बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कमेटी विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए गठित की गई है, जिसमें समाज की शिक्षित एवं हुनरमंद महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना, उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

इस अवसर पर अंजुमन के सदर मुख्तार कुरैशी, नायब सदर फारूक कुरैशी, सेक्रेट्री एडवोकेट मुस्तफा शेख, जॉइन्ट सेक्रेट्री इज़हार हुसैन, कमेटी कोऑर्डिनेटर मोहम्मद अनीस अब्बासी, को-कोऑर्डिनेटर इकरा फातिमा, एडवोकेट रुबीना सहित अंजुमन के अन्य पदाधिकारी एवं महिला विंग की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

इसी क्रम में कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मेहंदी आर्ट समर कैंप” आयोजित करने की घोषणा की गई है। इस कैंप का संचालन अनुभवी मेहंदी आर्टिस्ट खुशनूर शेख द्वारा किया जाएगा, जिन्हें इस क्षेत्र में 10–15 वर्षों का अनुभव प्राप्त है।

📅 संभावित तिथि: 15 अप्रैल 2026 💰 पंजीकरण शुल्क: ₹500 📚 अवधि: 45 दिन 🚐 सुविधा: प्रतिभागियों के लिए पिक एंड ड्रॉप की व्यवस्था।

🏫 स्थान: अंजुमन स्कूल हॉल, अंजुमन चौक, उदयपुर अंजुमन तालीमुल इस्लाम की ओर से सभी जाति-धर्म की महिलाओं व बच्चियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई है।

संस्था द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि भविष्य में विद्यार्थियों, अभिभावकों, कार्यरत पेशेवरों, गृहिणियों एवं व्यापारिक वर्ग के लिए विभिन्न प्रकार के कौशल विकास एवं शैक्षिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज के हर वर्ग को प्रगति के समान अवसर प्राप्त हो सकें।