मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को दी छठे इंटरनेशनल क्लासिकल डांस फेस्टिवल की जानकारी

मुख्य बिंदु
  • ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन व कथक आश्रम उदयपुर द्वारा 26 व 27 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले द्वि-दिवसीय इंटरनेशनल क्लासिकल डांस फेस्टिवल की आयोजक टीम ने पर्यटन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से मिल आयोजन की जानकारी दी।
  • इस अवसर पर चंद्रकला चौधरी, कनिष्का श्रीमाली, कुंतल जोशी, प्रदीप रवानी आदि उपस्थित थे।
  • कथक आश्रम निदेशिका चंद्रकला चौधरी ने उन्हें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने का निवेदन करते हुए आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
  • इस पर उन्होंने अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभागीय सहयोग का भरोसा दिलाया।
  • यशवंत फाउंडेशन की कनिष्का श्रीमाली ने बताया कि भारत में तीसरी बार आयोजित होने वाला इंटरनेशनल क्लासिकल डांस फेस्टिवल राजस्थान के उदयपुर शहर में 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को दी छठे इंटरनेशनल क्लासिकल डांस फेस्टिवल की जानकारी

उदयपुर। ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन व कथक आश्रम उदयपुर द्वारा 26 व 27 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले द्वि-दिवसीय इंटरनेशनल क्लासिकल डांस फेस्टिवल की आयोजक टीम ने पर्यटन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से मिल आयोजन की जानकारी दी। इस अवसर पर चंद्रकला चौधरी, कनिष्का श्रीमाली, कुंतल जोशी, प्रदीप रवानी आदि उपस्थित थे।

कथक आश्रम निदेशिका चंद्रकला चौधरी ने उन्हें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने का निवेदन करते हुए आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस पर उन्होंने अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभागीय सहयोग का भरोसा दिलाया।

यशवंत फाउंडेशन की कनिष्का श्रीमाली ने बताया कि भारत में तीसरी बार आयोजित होने वाला इंटरनेशनल क्लासिकल डांस फेस्टिवल राजस्थान के उदयपुर शहर में 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।

इससे पूर्व यह फेस्टिवल वर्ष 2018 में नेपाल, वर्ष 2019-20 में थाईलैंड (बैंकॉक) तथा वर्ष 2020 में मलेशिया में आयोजित हो चुका है। यह आयोजन उदयपुर शहर में होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से लगभग 400-500 प्रतिभागी व कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

इसमें विशेष कलाकारों द्वारा विभिन्न शास्त्रीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आईडा (एआईडीए) के निदेशक रितेश बाबू ने बताया कि इस बार दर्शकों के लिए कुछ विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसमें दिल्ली के एक प्रतिष्ठित समूह द्वारा ‘उपकथक’ के माध्यम से भगवान कृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया जाएगा, वहीं रायपुर के भरतनाट्यम समूह द्वारा शिव तांडव की ओजस्वी प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही केरल की पारंपरिक कथकली कला अपनी भव्य वेशभूषा और भाव-भंगिमाओं से शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर देगी।

पांचवें संस्करण की अपार सफलता के बाद इस छठे आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए आयोजक जुटे हुए हैं, ताकि शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध विरासत को वैश्विक मंच मिल सके।