मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

नीले आसमान के नीचे नदी तट पर पहाड़ों के बीच इठलाता पलाश

मुख्य बिंदु
  • प्राकृतिक एवं नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उदयपुर जिले के आस-पास के क्षेत्रों में पलाश के वृक्ष लेकसिंटी की सौंदर्यता को चार चांद लगा रहे है।
  • नीले आसमान की छांव में बहती शांत नदी के तट पर, चारों ओर फैले पहाड़ों के बीच खिले पलाश के लाल-नारंगी फूलों ने पूरे क्षेत्र को अद्भुत सौंदर्य से भर दिया है।
  • वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही पलाश के वृक्षों पर खिले फूल दूर-दूर तक आग जैसी चमक बिखेरते दिखाई दे रहे हैं।
  • नदी के किनारे बसे इस प्राकृतिक दृश्य में पहाड़ों की हरियाली और पलाश के चमकीले फूलों का संगम पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
  • सुबह की सुनहरी धूप जब इन फूलों पर पड़ती है, तो पूरा इलाका रंगों की अनोखी छटा से जगमगा उठता है।
  • प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस दृश्य को प्रकृतिप्रेमी सुनील व्यास ने कैद किया है।
WAf𝕏TGin🖨
नीले आसमान के नीचे नदी तट पर पहाड़ों के बीच इठलाता पलाश

उदयपुर। प्राकृतिक एवं नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उदयपुर जिले के आस-पास के क्षेत्रों में पलाश के वृक्ष लेकसिंटी की सौंदर्यता को चार चांद लगा रहे है।

नीले आसमान की छांव में बहती शांत नदी के तट पर, चारों ओर फैले पहाड़ों के बीच खिले पलाश के लाल-नारंगी फूलों ने पूरे क्षेत्र को अद्भुत सौंदर्य से भर दिया है।

वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही पलाश के वृक्षों पर खिले फूल दूर-दूर तक आग जैसी चमक बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। नदी के किनारे बसे इस प्राकृतिक दृश्य में पहाड़ों की हरियाली और पलाश के चमकीले फूलों का संगम पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

सुबह की सुनहरी धूप जब इन फूलों पर पड़ती है, तो पूरा इलाका रंगों की अनोखी छटा से जगमगा उठता है। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस दृश्य को प्रकृतिप्रेमी सुनील व्यास ने कैद किया है।