मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पंच गौरव के प्रति जागरूकता बढ़ाने लगाई दौड़

फतहसागर की पाल पर हुई मैराथन/वॉकथन

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल के तहत प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत आमजन को जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से उदयपुर में चल रहे जिला स्तरीय पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी के तहत शनिवार को विश्वप्रसिद्ध फतहसागर की पाल पर मैराथन/वॉकथन का आयोजन हुआ।
  • जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
  • जिला प्रशासन, वन विभाग और क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मैराथन को सांख्यिकी निदेशक सुधीर दवे, संयुक्त निदेशक सांख्यिकी पुनीत शर्मा, खेल अधिकारी डॉ.
  • महेश पालीवाल, सहायक वन संरक्षक सुरेखा चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • मैराथन मोतीमगरी से प्रारंभ होकर तय मार्ग से गुजरते हुए टाया पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई।
  • कार्यक्रम में नर्सिंग संस्थान, विद्याभवन, हिंदुस्तान स्काउट-गाइड, एनसीसी सहित विभिन्न संस्थानों के युवाओं व खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
WAf𝕏TGin🖨
पंच गौरव के प्रति जागरूकता बढ़ाने लगाई दौड़

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल के तहत प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत आमजन को जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से उदयपुर में चल रहे जिला स्तरीय पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी के तहत शनिवार को विश्वप्रसिद्ध फतहसागर की पाल पर मैराथन/वॉकथन का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला प्रशासन, वन विभाग और क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मैराथन को सांख्यिकी निदेशक सुधीर दवे, संयुक्त निदेशक सांख्यिकी पुनीत शर्मा, खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, सहायक वन संरक्षक सुरेखा चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मैराथन मोतीमगरी से प्रारंभ होकर तय मार्ग से गुजरते हुए टाया पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में नर्सिंग संस्थान, विद्याभवन, हिंदुस्तान स्काउट-गाइड, एनसीसी सहित विभिन्न संस्थानों के युवाओं व खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अधिकारियों ने प्रतिभागियों को उदयपुर जिले के पंच गौरव के बारे में जानकारी देते हुए उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया।

उदयपुर जिले के पंच गौरव में एक जिला एक उत्पाद के तहत मार्बल एवं ग्रेनाइट, एक जिला एक खेल के रूप में तैराकी, एक जिला एक फल के तहत सीताफल, एक जिला एक वनस्पति प्रजाति के तहत महुआ तथा एक जिला एक गंतव्य के तहत फतहसागर और पिछोला झील के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हुए इन गौरवों के संरक्षण, संवर्धन और जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।

अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। संचालन स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी देवीलाल गर्ग ने किया।