मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

प्रधानमंत्री के अजमेर में प्रस्तावित कार्यक्रम को होगा सीधा प्रसारण

उदयपुर के 700 से अधिक नवनियुक्त कार्मिकों का होगा अभिनंदन

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजकीय सेवाओं में नवचयनित अभ्यर्थियों के उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन को लेकर प्रारंभ किए गए मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शनिवार को नगर निगम परिसर स्थित सुखाड़िया रंगमंच सभागार में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित किया जाएगा।
  • इसमें मुख्यमंत्री चयनित अभ्यर्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे।
  • कार्यक्रम को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
  • जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अजमेर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आतिथ्य में प्रस्तावित समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
  • साथ ही उदयपुर जिले के 700 से अधिक नवनियुक्त कार्मिकों का अभिनंदन किया जाएगा।
  • कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि समारोह के दौरान नव चयनित कार्मिकों को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के आतिथ्य में सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजकीय सेवाओं में नवचयनित अभ्यर्थियों के उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन को लेकर प्रारंभ किए गए मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शनिवार को नगर निगम परिसर स्थित सुखाड़िया रंगमंच सभागार में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित किया जाएगा।

इसमें मुख्यमंत्री चयनित अभ्यर्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अजमेर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आतिथ्य में प्रस्तावित समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

साथ ही उदयपुर जिले के 700 से अधिक नवनियुक्त कार्मिकों का अभिनंदन किया जाएगा।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि समारोह के दौरान नव चयनित कार्मिकों को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के आतिथ्य में सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।